एर्दोगन ने ट्रंप से मोल ली दुश्मनी, पहले दिया लालच और फिर चुपके से छिन ली अरबों की डील

Spain Cancel F-35 Fighter Jets Deal With US: स्पेन ने अमेरिका को बड़ा झटका देते हुए उसके F-35 फाइटर जेट खरीदने की डील को कैंसिल करने का फैसला किया है, वो तुर्की के KAAN जेट को खरीदने जा रहा है।
एर्दोगन ने ट्रंप से मोल ली दुश्मनी, पहले दिया लालच और फिर चुपके से छिन ली अरबों की डील
स्पेन ने अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमानों का सौदा रद्द किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Turkey: अमेरिका और तुर्की के बीच आने वाले दिनों में तनाव देखने को मिल सकता है। इसके पीछे 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट F-35 को लेकर वह डील है, जिसे स्पेन ने कैंसिल करने का ऐलान किया है। स्पेन, अमेरिका से F-35 फाइटर जेट खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा था, लेकिन फिर उसने अचानक इस डील से पीछे हटने का फैसला किया और अब वह तुर्की के फाइटर जेट KAAN को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा है।

स्पेन का यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब पुर्तगाल, स्विट्ज़रलैंड और कनाडा समेत कई बड़े देश अमेरिका से F-35 फाइटर जेट खरीदने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका के लिए स्पेन का यह फैसला एक बड़ा घाटा साबित हो सकता है।

सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन, हादसे बने कारण

अमेरिका के साथ जो भी देश F-35 को लेकर डील पर विचार कर रहे थे, वे इसकी कीमत, अमेरिका द्वारा सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन में देरी और हाल ही में हुए हादसों को देखते हुए एक बार फिर सोचने पर मजबूर हो गए हैं। इन्हीं में से एक स्पेन भी है, जिसने अमेरिका के साथ स्टेल्थ फाइटर जेट F-35 की डील को कैंसिल करने का फैसला किया। इसके पीछे अमेरिकी टैरिफ, यूक्रेन पर यू-टर्न और यूरोपीय देशों की अमेरिका पर बढ़ती निर्भरता भी एक प्रमुख कारण है।

स्पेन ने 2023 में अपने रक्षा बजट से नए फाइटर जेट खरीदने के लिए 6.25 बिलियन यूरो यानी करीब 7.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करने का फैसला किया था। उस समय स्पेन ने यूरोप के ही किसी फाइटर जेट, जैसे फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम (FCAS), को खरीदने की बात कही थी। FCAS फ्रांस, जर्मनी और स्पेन का संयुक्त कार्यक्रम है, जो 6वीं पीढ़ी का फाइटर जेट है। लेकिन इसमें लगने वाली देरी के चलते स्पेन ने अमेरिकी जेट में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अब वह तुर्की के KAAN जेट खरीदने पर विचार कर रहा है।

खुद F-35 खरीदना चाहता है तुर्की

दिलचस्प बात यह है कि स्पेन ने जिस तुर्की के जेट के लिए अमेरिका के साथ डील कैंसिल करने का फैसला लिया है, तुर्की खुद अमेरिका से F-35 फाइटर जेट खरीदने के लिए कई दौर की वार्ता कर चुका है। यहां तक कि तुर्की ने इसके चलते रूस से खरीदे गए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को वापस लेने की बात भी कही है, ताकि वह अमेरिका को खुश करके F-35 फाइटर जेट खरीद सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com