रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने केरल के वायनाड भूस्खलन हादसे पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में पीएम मोदी और राष्ट्रपति के लिये संदेश भेजा है। बता दें कि वायनाड भूस्खलन में अब तक 150 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। साथ ही भारी संख्या में लोग लापता हैं।
राष्ट्रपति को संदेश
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केरल में भूस्खलन के दुखद परिणामों पर शोक संदेश भेजा। पुतिन ने कहा कि कृपया केरल में भूस्खलन के दुखद परिणामों पर हार्दिक संवेदना स्वीकार करें। कृपया मृतकों के निकट और प्रियजनों के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्त करें और साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।
ये भी पढ़ें:- 32 साल की दोस्ती टूटी, US ने जॉर्जिया सरकार को देने वाली 95 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता को रोका
वायनाड भूस्खलन कब आया
केरल के वायनाड में मंगलवार को भारी बारिश के बाद चार जगहों पर भूस्खलन हो गया। इसमें चार गांव बह गए। कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई लापता हो गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि भूस्खलन में 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर सामने आई। इसके अलावा भूस्खलन में 74 लोगों को बचाया भी गया था।
✉️ President of #Russia Vladimir Putin sent a condolence message to President of #India Droupadi Murmu & Prime Minister of India Narendra Modi over the tragic consequences of the landslides in #Kerala:
✍🏻 Kindly accept the most sincere condolences over the tragic consequences of… pic.twitter.com/biYO6JimLB
— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) July 31, 2024
रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी रही। केरल के वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। करीब 200 से ज्यादा लोगों घायल हुए है। 130 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। आज चौथे भी दिन भी बचाव कार्य जारी है।
रेड अलर्ट भी जारी
मौसम विभाग ने आज फिर से केरल के वायनाड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने फिर से कई हिस्सों पर भूस्खलन की संभावना जताई है। NDRF, SDRF, स्नीफर डॉग्स और ड्रोन के साथ रेस्क्यू आपरेशन जारी है।