- Hindi News »
- World »
- Russian Attack Threat Looms Over European Country After Ukraine
यूक्रेन के बाद अब कौन? यूरोप के इस देश पर मंडराया रूसी हमले का खतरा, सुरंगें-बंकर बनने शुरू
- Written By: अमन उपाध्याय
जर्मनी और यूरोप के कई अन्य देशों को आशंका है कि भविष्य में रूस उनकी ओर भी आक्रामक रुख अपना सकता है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए जर्मनी ने पहले से ही सुरक्षा संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सांकेतिक तस्वीर, (सो. सोशल मीडिया)
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को तीन साल से अधिक समय हो चुका है और यह संघर्ष लगातार और गंभीर होता जा रहा है। रूस अब उन यूरोपीय देशों से भी नाराज़ है जो यूक्रेन का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। शुरुआत में रूस को उम्मीद थी कि वह कुछ ही समय में यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा, लेकिन यूरोपीय देशों की मदद से यूक्रेन ने रूस के खिलाफ कड़ी टक्कर दी है।
अब जर्मनी को भी डर सता रहा है कि भविष्य में रूस उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसी आशंका के चलते जर्मनी ने बंकरों और सुरंगों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस अगले चार वर्षों के भीतर जर्मनी पर हमला करने की रणनीति बना सकता है।
यूरोप में छिड़ सकता है एक बड़ा युद्ध
जर्मनी के सुरक्षा विभाग के प्रमुख राल्फ टेसलर का कहना है कि पहले यह माना जाता था कि जर्मनी को किसी सैन्य खतरे का सामना नहीं करना पड़ेगा और भविष्य में युद्ध जैसी स्थिति की कोई संभावना नहीं है। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि यूरोप में एक बड़ा युद्ध छिड़ सकता है। रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी संघर्ष के चलते यह खतरा बना हुआ है कि रूस अब NATO देशों को भी अपने निशाने पर ले सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Virginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
हर साल बना रहे सैकड़ों टैंक
जर्मनी के चीफ ऑफ डिफेंस, जनरल कार्सटन ब्रूअर ने एक मीडिया को बताया कि हर साल सैकड़ों टैंक बना रहे हैं। यदि 2029 तक नाटो देशों पर हमला होता है, तो इन्हीं टैंकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही, जर्मनी अब नए बंकर बनाने पर भी ध्यान दे रहा है, जिसमें समय और धन दोनों की अधिक आवश्यकता होगी। मेट्रो स्टेशन के अंडरग्राउंड शेल्टर्स, कार पार्किंग, बेसमेंट और सार्वजनिक शेल्टर्स का निर्माण भी तेजी से बढ़ रहा है।
किंग कोबरा का माउंट एवरेस्ट के पास दस्तक, डेढ़ महीने में मिले 10 सांप, एक्सपर्ट्स ने जारी किया अलर्ट
अभी इतने बंकर हैं मौजूद
टेसलर ने कहा कि एक लाख लोगों के लिए बंकर और सुरक्षित इमारतें तैयार करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि एजेंसी जल्द ही इससे जुड़ा पूरा योजना सार्वजनिक करेगी। उनका कहना था कि नए निर्माण कार्यों में लंबा समय लगता है, इसलिए यह ज़रूरी है कि पहले से मौजूद इमारतों को भी सुरक्षित बनाने की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने आगे यह भी बताया कि जर्मनी में शीत युद्ध के समय से लगभग 2,000 बंकर अभी मौजूद हैं, लेकिन इनमें से लगभग 600 ही ठीक स्थिति में हैं। इनकी मरम्मत पर भी भारी खर्च आने वाला है।
Russian attack threat looms over european country after ukraine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Brown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
May 30, 2026 | 05:21 PMFIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
May 30, 2026 | 05:09 PMलोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान- देखें VIDEO
May 30, 2026 | 05:07 PMविनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
May 30, 2026 | 05:06 PMगोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
May 30, 2026 | 05:05 PMक्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PMRRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
May 30, 2026 | 05:02 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














