क्या उत्तर कोरिया की मिसाइलों से हुआ यूक्रेन पर हमला? जेलेंस्की के दावे से मचा हड़कंप
North Korea Missile Attack In Ukraine: यूक्रेन में रूसी हमले में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई। जेलेंस्की के मुताबिक, इस हमले में उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
जेलेंस्की का दावा- रूस ने किया उत्तर कोरियाई मिसाइल से हमला, सांकेतिक (AI फोटो)
North Korea Missile Attack In Ukraine Zelensky Statement: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने एक बार फिर विनाशकारी मोड़ ले लिया है। 30 जुलाई 2026 को यूक्रेन पर हुए रूस के एक बड़े मिसाइल हमले में बड़े स्तर पर तबाही मची है। इस हमले निप्रोपेत्रोव्स्क ओब्लास्ट के रादुश्ने गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई।
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि इस तबाही के पीछे उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल का हाथ है।
एक साल बाद उत्तर कोरियाई मिसाइल का इस्तेमाल
सैन्य विशेषज्ञों और यूक्रेनी राष्ट्रपति के अनुसार, लगभग एक साल के अंतराल के बाद रूस ने फिर से उत्तर कोरियाई हथियारों का रुख किया है। इससे पहले अगस्त 2025 में रूसी सेना द्वारा उत्तर कोरियाई मिसाइलों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या खत्म हो रही है जापान की युवा पीढ़ी? 42 साल में पहली बार 12 करोड़ से नीचे पहुंची आबादी
स्पेन में बेकाबू हुए हालात, समंदर के रास्ते घुसे हजारों लोग; 18 मौतों के बाद स्यूटा में सेना की एंट्री
Middle East युद्ध में 16 भारतीयों की मौत और 75 घायल, सरकार ने दी पूरी जानकारी
अमेरिका का बड़ा वार! भारत, चीन और रूस की कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला
जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा कि प्रारंभिक जांच और साक्ष्य इस ओर इशारा करते हैं कि यह हमला उत्तर कोरिया से प्राप्त बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए किया गया है, जिसकी अब और गहनता से जांच की जाएगी।
Zelensky: According to preliminary information, Russia used a missile supplied by North Korea in the attack on Radushne. This is our initial assessment. Further investigations will be conducted, and all the facts will be verified, but at this stage, it appears to have been a… pic.twitter.com/Uli8SbtmMT — Clash Report (@clashreport) July 30, 2026
मलबे में तब्दील हुआ हंसता-खेलता परिवार
रादुश्ने गांव में हुए इस हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारे गए लोगों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। बचाव दल अभी भी मलबे के नीचे दबे अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे मास्को और उत्तर कोरियाई शासन के बीच का खतरनाक गठबंधन करार दिया है, जो केवल विनाश और मासूम बच्चों की जान लेने के लिए बना है।
पोलैंड तक पहुंची हमले की गूंज
रूस के इस हमले का असर केवल यूक्रेन तक ही सीमित नहीं रहा। हमले के दौरान पोलैंड के लुब्लिन क्षेत्र में एक रूसी मिसाइल गिरने की खबर के बाद वहां हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पोलैंड ने अपने वायु क्षेत्र में F-16 लड़ाकू विमान तैनात किए और सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए। यह घटना दर्शाती है कि युद्ध की आग अब धीरे-धीरे पड़ोसी देशों की सीमाओं को भी छूने लगी है।
यह भी पढ़ें:- क्या खत्म हो रही है जापान की युवा पीढ़ी? 42 साल में पहली बार 12 करोड़ से नीचे पहुंची आबादी
बढ़ता सैन्य गठबंधन
रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर कोरिया न केवल रूस को मिसाइलें और गोला-बारूद सप्लाई कर रहा है, बल्कि उसकी सेना भी युद्ध के मैदान में रूस का साथ दे रही है। यूक्रेन का दावा है कि करीब 12,000 उत्तर कोरियाई सैनिक पहले ही रूसी ऑपरेशन्स का हिस्सा बन चुके हैं और आगामी समय में 30,000 और सैनिकों को भेजने की तैयारी चल रही है। 30 जुलाई के इस बड़े हमले में पूरे यूक्रेन में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
