क्या खत्म हो रही है जापान की युवा पीढ़ी? 42 साल में पहली बार 12 करोड़ से नीचे पहुंची आबादी
Japan Population Falls: जापान की आबादी दशकों बाद 12 करोड़ के स्तर से नीचे गिर गई है। घटती जन्मदर और बढ़ती बुजुर्ग आबादी ने देश के सामने गंभीर आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों को खड़ा कर दिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
जापान में घटती आबादी ने बढ़ाई चिंता, सांकेतिक (AI फोटो)
Falling Birth Rate In Japan: जापान इस समय अपने इतिहास के सबसे गंभीर जनसांख्यिकीय संकट से गुजर रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दशकों में पहली बार जापान की आबादी 12 करोड़ के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे गिरकर 11.97 करोड़ रह गई है। जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट बताती है कि देश में जन्मदर में रिकॉर्ड गिरावट और बुजुर्गों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
लगातार 17वें साल घटी आबादी
मंत्रालय के सर्वे के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 तक जापान के मूल नागरिकों की संख्या 11.97 करोड़ (119.74 मिलियन) दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.76% कम है। गौरतलब है कि 2009 में अपनी चरम सीमा पर पहुंचने के बाद से जापान की आबादी में पिछले 17 वर्षों से निरंतर गिरावट देखी जा रही है। 1968 में जब से इस जनसंख्या डेटा का रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ है, तब से यह स्थिति सबसे चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है।
जन्मदर में ऐतिहासिक गिरावट
जापान में नए बच्चों के जन्म का आंकड़ा अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। पिछले एक साल में पैदा होने वाले बच्चों की संख्या में लगभग 15,000 की कमी आई है, जिससे यह कुल आंकड़ा महज 6,70,000 के करीब रह गया है। यह 1899 के बाद से जन्म का सबसे कम वार्षिक आंकड़ा है। इसके साथ ही देश की कुल प्रजनन दर भी गिरकर 1.14 रह गई है, जो लगातार 10वें साल की गिरावट दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: मिडिल ईस्ट में नई कूटनीतिक चाल, ट्रंप ने परमाणु डील को इजराइल से जोड़ा
स्पेन में बेकाबू हुए हालात, समंदर के रास्ते घुसे हजारों लोग; 18 मौतों के बाद स्यूटा में सेना की एंट्री
Middle East युद्ध में 16 भारतीयों की मौत और 75 घायल, सरकार ने दी पूरी जानकारी
अमेरिका का बड़ा वार! भारत, चीन और रूस की कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला
🇯🇵 Japan's population falls below 120 million for first time in 42 years as birth crisis deepens. The number of Japanese nationals declined by a record 917,000 to 119.7 million. The fall is the largest recorded since comparable data began in 1968. — World of Statistics (@stats_feed) July 30, 2026
विदेशी नागरिकों ने संभाला मोर्चा
जहां मूल जापानियों की संख्या घट रही है, वहीं देश में रहने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में जापान में विदेशी निवासियों की आबादी 9.62% बढ़कर 40.3 लाख (4.03 मिलियन) हो गई है, जो कुल जनसंख्या का लगभग 4 प्रतिशत से अधिक है।
विदेशी नागरिकों की इस बढ़ोतरी में टोक्यो, ओसाका और सैतामा जैसे शहरों की प्रमुख भूमिका रही है। विशेष रूप से होक्काइडो के कुत्चान जैसे इलाकों में स्की रिसॉर्ट्स और विदेशी कर्मचारियों की वजह से सबसे ज्यादा वृद्धि दर देखी गई है।
दुनिया का दूसरा सबसे बुजुर्ग आबादी वाला देश
वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के अनुसार, जापान (औसत उम्र 49.9 साल) मोनाको के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बुजुर्ग आबादी वाला देश बन चुका है। इस डेमोग्राफिक शिफ्ट के कारण जापान को लेबर की भारी कमी, टैक्स बेस का सिकुड़ना और सोशल सिक्योरिटी बिल में भारी बढ़ोतरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
AI’ से ढूंढ रहे जीवनसाथी
जनसंख्या बढ़ाने के प्रयासों के तहत टोक्यो सरकार ने टोक्यो एनमुसुबी नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटिंग ऐप लॉन्च किया है। सितंबर 2024 में शुरू हुए इस ऐप की मदद से अब तक 265 जोड़ों की शादी हो चुकी है और 760 जोड़े गंभीर रिश्तों में हैं। सरकार का उद्देश्य उन युवाओं को प्रोत्साहित करना है जो शादी के लिए सक्रिय रूप से पार्टनर नहीं तलाश पा रहे हैं।
