Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्पेन में बेकाबू हुए हालात, समंदर के रास्ते घुसे हजारों लोग; 18 मौतों के बाद स्यूटा में सेना की एंट्री

Spain Border Crisis: स्पेन के स्यूटा शहर में मोरक्को से आए हजारों प्रवासियों के कारण युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इस अफरातफरी और समंदर पार करने की कोशिश में 18 लोगों की जान जा चुकी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 31, 2026 | 08:42 AM

स्पेन में समुद्री घुसपैठ से हड़कंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Spain Border Crisis Army Deployed In Ceuta: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी तट पर स्थित छोटे से शहर स्यूटा में इन दिनों गंभीर मानवीय और सुरक्षा संकट पैदा हो गया है। बेहतर भविष्य की तलाश में मोरक्को से हजारों प्रवासियों ने अवैध रूप से सीमा पार कर स्पेन में प्रवेश किया है।

इस भगदड़ और समुद्र पार करने के खतरनाक प्रयास में अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति इतनी विस्फोटक हो गई है कि स्पेन सरकार को बॉर्डर पर कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना तैनात करनी पड़ी है।

स्यूटा बॉर्डर पर पूरी तरह टूटी सुरक्षा व्यवस्था

स्यूटा सीमा पर तैनात सिविल गार्ड अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान स्थिति पूरी तरह से अराजक है। प्रवासियों की संख्या इतनी अधिक है कि सटीक आंकड़ा बताना मुश्किल हो रहा है, लेकिन हजारों की भीड़ लगातार सीमा पार कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: मिडिल ईस्ट में नई कूटनीतिक चाल, ट्रंप ने परमाणु डील को इजराइल से जोड़ा

Middle East युद्ध में 16 भारतीयों की मौत और 75 घायल, सरकार ने दी पूरी जानकारी

अमेरिका का बड़ा वार! भारत, चीन और रूस की कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला

पाकिस्‍तान में खदान में धमाके से 7 की मौत, खैबर पख्तूनख्वा में हमले में 11 पुलिसवालों की मौत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बड़ी संख्या में लोग, जिनमें ज्यादातर मोरक्को के युवा पुरुष हैं, तराजाल समुद्र तट के रास्ते स्थानीय सड़कों पर आते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, प्रवासियों की इस भीड़ में महिलाओं और छोटे बच्चों वाले परिवार भी शामिल हैं।

Spain’s North African enclave of Ceuta is facing a humanitarian and security emergency after about 1,500 migrants swam across from Morocco in the past week. Ceuta’s leader, Juan Jesus Vivas, said reception centers are overwhelmed, with hundreds sleeping outdoors and facilities… pic.twitter.com/g0gySeOkAt — Clash Report (@clashreport) July 30, 2026

स्पेन सरकार का कड़ा रुख

हालात की गंभीरता को देखते हुए स्पेन सरकार ने सिविल गार्ड की मदद के लिए सेना की टुकड़ियां भेज दी हैं। प्रशासन ने मैड्रिड से राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने की मांग की है।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज और गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांदे-मार्लास्का शुक्रवार को खुद स्यूटा पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। सीमा पर तैनात कुछ लोगों को स्पेन जिंदाबाद के नारे लगाते भी सुना गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां क्यों उमड़ पड़े।

The Spanish Army is moving toward the Ceuta border with Morocco. pic.twitter.com/UV5swszyU2 — Open Source Intel (@Osint613) July 30, 2026

क्या होगा अंतरराष्ट्रीय असर?

स्यूटा प्रशासन ने इस संकट के लिए स्पेन के सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले को जिम्मेदार बताया है। इस महीने आए अदालती आदेश में कहा गया था कि समुद्र के रास्ते आने वाले प्रवासियों को बिना कानूनी प्रक्रिया पूरा किए तुरंत वापस नहीं भेजा जा सकता।

यह भी पढ़ें:- अमेरिका का बड़ा वार! भारत, चीन और रूस की कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला

हालांकि, सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि आम प्रवासियों को ऐसे कानूनी फैसलों की जानकारी नहीं होती और वे केवल आर्थिक अवसरों की तलाश में यहां आ रहे हैं। इस संकट की गूंज इटली तक सुनाई दे रही है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने चेतावनी दी है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए शेंगेन को निलंबित कर सकती हैं। गौरतलब है कि यह मंजर मई 2021 की याद दिलाता है, जब दो दिनों के भीतर आठ हजार से ज्यादा लोग स्यूटा पहुंच गए थे।

Spain border crisis ceuta migrants military deployed many dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 08:42 AM

Topics:  

  • International News
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.