रूस-यूक्रेन युद्ध में कीव पर बड़ा हवाई हमला, 800 ड्रोन और मिसाइलों से शहर धुआं-धुआं
Russia-Ukraine के बीच 4 साल से चल रही जंग में एक बार फिर यूक्रेन की कैबिनेट बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है। इधर यूक्रेन में इसका पलटवार करते हुए रूस की तेल की पाइपलाइन पर टारगेट सेट किया है।
- Written By: सौरभ शर्मा
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हवाई हमला (फोटो- सोशल मीडिया)
Russia-Ukraine War Update News: रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से चल रहा युद्ध अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर आ गया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें 800 से ज़्यादा ड्रोन और कई मिसाइलें दागी गईं। इस हमले में पहली बार यूक्रेन की कैबिनेट बिल्डिंग को निशाना बनाया गया, जिससे इमारत में आग लग गई। इस विनाशकारी हमले के जवाब में यूक्रेन ने भी पलटवार करते हुए रूस की महत्वपूर्ण तेल पाइपलाइन को निशाना बनाया है, जिससे अब दोनों देशे के बीच फिर से तनाव और बढ़ गया है।
यह हमला रविवार को हुआ, जब कीव के पेचेर्स्की जिले में स्थित कैबिनेट बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। यूक्रेनी सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। प्रत्यक्षदर्शियों ने सरकार की मुख्य इमारत से घना धुआं उठते देखा, जो युद्ध की भयावहता को दर्शाता है। इस हमले ने न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन को भी खतरे में डाल दिया है, अब हमले के बाद से युद्ध की स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
आवासीय इलाकों पर कहर
रूसी हमलों ने कीव के रिहायशी इलाकों में भारी तबाही मचाई है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, इन हमलों में एक नवजात शिशु सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। डार्नित्स्की जिले में एक आवासीय इमारत की चार में से दो मंजिलें आग की चपेट में आ गईं, जिससे इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा। वहीं, स्वियातोशिन्स्की जिले में एक नौ मंजिला रिहायशी इमारत की कई मंजिलें तबाह हो गईं। ड्रोन के मलबे से एक 16-मंजिला अपार्टमेंट और दो अन्य नौ-मंजिला इमारतों में भी आग लग गई। आपातकालीन अधिकारियों द्वारा जारी की गई तस्वीरों में अपार्टमेंट से धुआं निकलता और ढही हुई मंजिलें दिखाई दे रही हैं, जो रूस के हमलों की गंभीरता को बयां करती हैं। यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने कहा कि युद्ध के दौरान यह पहली बार है जब दुश्मन के हमले में सरकार की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है।
सम्बंधित ख़बरें
Russian Oil: होर्मुज संकट के बाद भारत के लिए रूसी तेल हुआ महंगा, प्रीमियम दाम चुकाने को मजबूर है भारत
Russia Ukraine Attack: रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर दागे 600 से ज्यादा ड्रोन और खतरनाक मिसाइलें
ट्रंप उधर ईरान में फंसे, इधर यूक्रेन ने रूस के भीतर मचाई तबाही; धू-धू कर जलीं तेल रिफाइनरी
रूस का दावा: ब्रिटेन और फ्रांस यूक्रेन को दे सकते हैं परमाणु हथियार, दुनिया में मची सनसनी
यह भी पढ़ें: यह घटना मेरे दिल पर दाग है, हजरतबल दरगाह में अशोक चिन्ह विवाद पर बोलीं दरख्शां
यूक्रेन का करारा जवाब
इस बड़े हमले के जवाब में यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस की द्रुजबा तेल पाइपलाइन को निशाना बनाया। यूक्रेन की ड्रोन फोर्स के कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी ने पुष्टि की कि रूस के ब्रायंस्क क्षेत्र में इस पाइपलाइन पर हमला किया गया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है। यह पाइपलाइन हंगरी और स्लोवाकिया को रूसी तेल की आपूर्ति करती है, जो 2022 के हमले के बाद भी रूस से अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी कर रहे हैं। कीव ने कहा कि इस हमले का उद्देश्य रूस के युद्ध प्रयासों को कमजोर करना है। हाल के हफ़्तों में यूक्रेनी हमलों के कारण दोनों देशों को तेल की आपूर्ति कई बार बाधित हुई है। इस बीच, पोलैंड ने पश्चिमी यूक्रेन पर हवाई हमलों के खतरे को देखते हुए अपनी हवाई सुरक्षा को सक्रिय कर दिया है।
