Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस का यू-टर्न: तालिबान अब ‘दुश्मन’ नहीं! हटाया 20 साल पहले लगा प्रतिबंध, क्या है पुतिन की नई चाल?

Russia News: रूस की सर्वोच्च अदालत ने 20 वर्षों के बाद अफगानिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन तालिबान पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक खास मामले में फिलिस्तीनी आतंकी संगठन..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 17, 2025 | 08:44 PM

रूस का यू-टर्न: तालिबान अब 'दुश्मन' नहीं, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

मास्को: रूस की शीर्ष अदालत ने अफगानिस्तान के तालिबान संगठन को लेकर चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। करीब 20 साल बाद तालिबान पर लगे आतंकवादी संगठन के टैग को हटा दिया गया है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इज़रायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले के लिए जिम्मेदार हमास संगठन का शुक्रिया अदा कर एक और हैरानी भरा कदम उठाया है। पुतिन के इस बयान ने कूटनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुतिन ने हमास को धन्यवाद क्यों कहा?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हुए हमले के दौरान अगवा किए गए तीन रूसी नागरिकों की रिहाई को लेकर फलस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास का आभार जताया है। समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने उन तीन रूसी नागरिकों एलेक्जेंडर ट्रूफानोव और उनके परिवार के दो अन्य सदस्यों का क्रेमलिन में स्वागत किया, जिन्हें फरवरी में गाजा पट्टी से रिहा किया गया था।

यहूदी नेताओं की मौजूदगी में बंधकों से मुलाकात

इस मौके पर पुतिन ने कहा कि इन नागरिकों की रिहाई, रूस और फलस्तीनी संगठनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे स्थिर संबंधों का परिणाम है। उन्होंने प्रमुख यहूदी धर्मगुरु बर्ल लेजर और अन्य शीर्ष यहूदी नेताओं की मौजूदगी में बंधकों से मुलाकात की और इस मानवीय पहल में सहयोग देने के लिए हमास के नेतृत्व और उसकी राजनीतिक शाखा का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसी के साथ, यह भी देखा गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से रूस का रुख उनके प्रति नरम रहा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि रूस तालिबान को प्राथमिकता के आधार पर कुछ सुविधाएं देना शुरू कर सकता है।

हमास ने इजरायल पर अचानक किया था हमला

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला किया था, जिसमें कम से कम 1,200 लोगों की जान गई और 251 लोगों को अगवा कर लिया गया। इस हमले के जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी पर बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू की, जिससे दोनों पक्षों के बीच युद्ध छिड़ गया। अब तक इस युद्ध में 50,000 से ज़्यादा फिलीस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के दौरान हमास के लड़ाके अलेक्जेंडर ट्रूफानोव, उनकी मां एलेना ट्रूफानोवा, दादी इरीना टाटी और मंगेतर सापिर कोहेन को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। परिवार के मुखिया विटाली ट्रूफानोव की इस हमले में मौत हो गई थी। बाद में, एलेना, इरीना और सापिर को 53 दिन बाद रिहा कर दिया गया, जबकि अलेक्जेंडर लगभग 500 दिन तक हमास की कैद में रहा। उसे 15 फरवरी 2025 को इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के तहत रिहा किया गया। खबर के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाकी बंधकों को भी छुड़वाने में मदद का भरोसा दिया है।

Russia u turn taliban no longer enemy lifts ban after 20 years putin new strategy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2025 | 08:44 PM

Topics:  

  • Afganistan
  • Israel
  • Russia
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

निमिषा को बचाने के लिए 8 करोड़ मांग रही सरकार? सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कैंपेन, सामने आ गई असलियत

2

ब्रिटेन में बुजुर्ग सिखों पर बर्बर हमला…पगड़ी गिराई, लात-घूंसो से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

3

ताबड़तोड़ फायरिंग! अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत 3 घायल

4

VIDEO: माइक ने खोली पोल! मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, दुनिया में मचा तहलका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.