Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न नॉर्वे का था, न डेनमार्क का…, ग्रीनलैंड विवाद में रूस की एंट्री, लावरोव के बयान से US-यूरोप में मचा हड़कंप

Russia On Greenland: ग्रीनलैंड को लेकर जारी वैश्विक तनाव के बीच रूस ने बड़ा बयान दिया है। रूसी विदेश मंत्री ने इसे डेनमार्क की औपनिवेशिक विजय बताते हुए आग में घी डालने का काम किया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 20, 2026 | 06:58 PM

ग्रीनलैंड विवाद में रूस की एंट्री, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sergey Lavrov Greenland Statement: ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच चल रहा विवाद अब एक अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक युद्ध में तब्दील हो गया है। इस विवाद में अब रूस ने भी अपनी एंट्री मार दी है।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि सिद्धांत रूप में ग्रीनलैंड डेनमार्क का प्राकृतिक हिस्सा नहीं है। लावरोव के इस बयान को अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ते मतभेदों में ‘घी डालने’ के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

औपनिवेशिक विजय का दिया हवाला

मॉस्को में पत्रकारों से बात करते हुए लावरोव ने तर्क दिया कि ग्रीनलैंड न तो कभी नॉर्वे का स्वाभाविक हिस्सा था और न ही डेनमार्क का। उन्होंने इसे एक ‘औपनिवेशिक विजय’ करार दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वहां रहने वाले लोग अब इस व्यवस्था के आदी हो गए हैं और सहज महसूस करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

इजरायल का UN पर बड़ा प्रहार! पूर्वी यरुशलम में UNRWA दफ्तर पर चलवाया बुलडोजर, मचा हड़कंप

रूस-यूक्रेन जंग में भयानक हालात, भूख से दम तोड़ रहे यूक्रेनी सैनिक; ट्रंप का ध्यान अब ईरान-ग्रीनलैंड पर

ब्रिटेन के स्कूलों में मोबाइल पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, क्लास हो या लंच ब्रेक; अब फोन निकाला तो होगी कार्रवाई

भारत का बड़ा एक्शन! पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश पर सख्ती, ढाका से राजनयिक परिवारों की वापसी के आदेश

ट्रंप की चेतावनी और यूरोपीय संघ की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए ग्रीनलैंड पर पूर्ण अमेरिकी नियंत्रण या इसे खरीदने की बात फिर से दोहराई है। ट्रंप ने उन यूरोपीय सहयोगी देशों पर टैरिफ लगाने की भी धमकी दी है जो उनके इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। जवाब में, यूरोपीय संघ के नेता गुरुवार को ब्रुसेल्स में एक आपातकालीन शिखर सम्मेलन करने जा रहे हैं जिसमें अमेरिका के खिलाफ संभावित जवाबी कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी।

रूस ने हस्तक्षेप से किया इनकार

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में आरोप लगाया था कि मॉस्को भी ग्रीनलैंड द्वीप पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहा है। इस आरोप पर रूस ने कड़ी नाराजगी जताई है। लावरोव ने स्पष्ट किया कि रूस को ग्रीनलैंड के मामलों में हस्तक्षेप करने में कोई रुचि नहीं है और वॉशिंगटन अच्छी तरह जानता है कि मॉस्को की इस द्वीप पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है।

यह भी पढ़ें:- इजरायल का UN पर बड़ा प्रहार! पूर्वी यरुशलम में UNRWA दफ्तर पर चलवाया बुलडोजर, मचा हड़कंप

ट्रंप की ग्रीनलैंड पर काफी समय से नजर

डोनाल्ड ट्रंप काफी समय से ग्रीनलैंड को अमेरिकी नियंत्रण में लाने की मंशा जाहिर करते रहे हैं। वेनेजुएला में किए गए सैन्य अभियान की कामयाबी के बाद उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। अब उनकी रणनीति किसी भी तरह इस क्षेत्र पर अमेरिका का प्रभाव स्थापित करने की है। ट्रंप का मानना है कि ग्रीनलैंड में चीन और रूस की बढ़ती गतिविधियां अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं इसी वजह से वह जल्द से जल्द इस इलाके को अमेरिकी नियंत्रण में लाना चाहते हैं।

Russia sergey lavrov statement greenland not part of denmark trump conflict

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 06:58 PM

Topics:  

  • America
  • Greenland
  • Russia
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.