Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?

Ukraine Strike Iranian Vessel: ईरानी जहाज पर यूक्रेन के हमले के बाद ईरान और EU के बीच कूटनीतिक चर्चा तेज हो गई है। हमले में एक नाविक की मौत हुई है और ईरान ने गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 26, 2026 | 01:32 PM

सैयद अब्बास अराघची, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ukraine Strike Iranian Vessel In Caspian Sea: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब भौगोलिक सीमाओं को लांघकर नए समुद्री मोर्चों तक पहुंच गया है। शनिवार को कैस्पियन सागर में एक ईरानी जहाज को यूक्रेन द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद ईरान ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस हमले के खिलाफ यूरोपीय संघ (EU) से तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी हमले के कारण जहाज में हुए विस्फोट में एक नाविक की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

ईरान ने यूरोपीय संघ और UN को घेरा

ईरानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विदेश मंत्री अराघची ने शनिवार को यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कैलास से यूक्रेन की इस ‘आक्रामक कार्रवाई’ के खिलाफ कदम उठाने का आग्रह किया।

सम्बंधित ख़बरें

Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट

रूस में तैनात होंगे 30,000 उत्तर कोरियाई सैनिक, जेलेंस्की के दावे से दुनिया में मची खलबली

US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग

NATO Spy: बेल्जियम में नाटो मिलिट्री हेडक्वार्टर में जासूसी? कनाडा की महिला इंटर्न हुई गिरफ्तार

अराघची ने मांग की कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस हमले के गुनहगारों और उनके पीछे खड़े समर्थकों को जवाबदेह ठहराना चाहिए।

कमर्शियल जहाज या मिलिट्री कार्गो?

इस हमले को लेकर दोनों देशों के दावों में बड़ा अंतर है। जहां ईरान का कहना है कि यूक्रेन ने उसके एक कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया है, वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक अलग तस्वीर पेश की। जेलेंस्की ने शनिवार को घोषणा की कि उनके देश की सेना ने कैस्पियन सागर में एक रूसी युद्धपोत और ईरान से जुड़े मिलिट्री कार्गो का परिवहन करने वाले जहाजों पर सफल हमला किया है।

तेहरान ने यूक्रेन के चार्ज डी’अफेयर्स को किया तलब

इस घटना के बाद तेहरान में कूटनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को तेहरान में तैनात यूक्रेन के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया और इस ‘आपराधिक’ कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए औपचारिक विरोध पत्र सौंपा।

मंत्रालय ने बताया कि ईरान ने इस युद्ध में कभी किसी का पक्ष नहीं लिया है और वह तटस्थ रहा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि इस तरह के हमले क्षेत्र में युद्ध और असुरक्षा की आग को और भड़का सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-  रूस में तैनात होंगे 30,000 उत्तर कोरियाई सैनिक, जेलेंस्की के दावे से दुनिया में मची खलबली

क्षेत्रीय सुरक्षा पर गहराता संकट

अराघची और कैलास की इस बातचीत में होर्मुज के ताजा घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि इलाके में बढ़ते तनाव को प्रबंधित करने के लिए कूटनीतिक पहल की सख्त जरूरत है। ईरान ने अंत में चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा से पीछे नहीं हटेगा और यूक्रेन को अपने इस ‘दुस्साहसपूर्ण’ कदम के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Ukraine strikes iranian ship caspian sea diplomatic tension sailor dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 01:32 PM

Topics:  

  • Iran
  • Ukraine
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.