मॉस्को में बड़ा विमान हादसा, प्लेन में सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत
मॉस्को के कोलोम्ना इलाके में एक याक-18टी प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार चारों लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तकनीकी खामी की वजह से हुआ।
- Written By: अमन उपाध्याय
मॉस्को में प्लेन हादसा, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
मास्को: शनिवार को रूस की राजधानी मॉस्को के कोलोम्ना जिले में एक भयानक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें याक-18टी (Yak-18T) प्रशिक्षण विमान के क्रैश होने से चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में विमान का पायलट और प्रशिक्षु पायलट शामिल थे। यह हादसा तब हुआ जब विमान एरोबेटिक्स (हवाई करतब) का अभ्यास कर रहा था। अचानक विमान का नियंत्रण खो जाने के बाद वह सीधे जमीन से टकरा गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी चार यात्रियों की मृत्यु हो गई।
रूस के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रेस ब्यूरो के अनुसार, विमान हादसे की वजह इंजन में आई तकनीकी खराबी थी। इंजन फेल होते ही विमान पर से नियंत्रण हट गया और वह कोलोम्ना क्षेत्र के एक खुले खेत में जा गिरा। टक्कर के तुरंत बाद विमान में आग लग गई, जिससे उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में राहत की बात यह रही कि जमीन पर किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ।
घटना की विस्तृत जांच शुरू
कुछ गैर-आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विमान उड़ान भरने के लिए आधिकारिक अनुमति प्राप्त किए बिना ही संचालित किया गया था। यह खुलासा इस घटना की गंभीरता को और अधिक बढ़ा देता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मॉस्को क्षेत्र के अभियोजन कार्यालय ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों और संभावित नियमों की अवहेलना के बारे में पता लगाया जा सके। जांच के दौरान यह भी पड़ताल की जाएगी कि क्या उड़ान से पहले सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
US बेस पर हमले के बाद ईरान की सफाई, जॉर्डन के लोगों से कहा- आपसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं
ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को लताड़ा, कहा- हमने तुमको बुरी तरह…
रूस में इसका होता है बड़े स्तर पर प्रयोग
बता दें कि याक-18टी एक हल्का प्रशिक्षण विमान है, जिसका व्यापक उपयोग पूर्व सोवियत संघ के देशों में फ्लाइंग क्लबों और प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा किया जाता है। यह विमान अपनी मजबूत बनावट और नागरिक उड्डयन पायलटों के प्रशिक्षण में इसकी उपयोगिता के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, इस प्रकार की दुर्घटनाएं विमानन सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा करती हैं।
