ड्रोन-मिसाइल से कांपा यूक्रेन, 3 साल में रूस का सबसे भीषण अटैक, मचा हाहाकार
शनिवार रात रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागी गईं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
हमले मे नष्ट हुए एक फ्लैट की तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
कीव: शनिवार की रात को रूस ने यूक्रेन पर अभी तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। रूस के इस हमले ने तीन साल से जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर गंभीर प्रहार किया है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, यह हमला बहुत बड़े पैमाने पर किया गया था, जिससे देश को भारी क्षति होने की आशंका है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। साथ ही, यूक्रेन का तीसरा F-16 लड़ाकू विमान भी इस हमले में नष्ट हो गया और पायलट की भी जान चली गई।
यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस ने कीव पर बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया, जिसमें कुल 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागी गईं। यूक्रेनी सेना ने इनमें से 249 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। साथ ही, उन्होंने 226 ड्रोन और मिसाइलों को इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की मदद से नष्ट करने की बात कही है। यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने बताया कि यह यूक्रेन पर अब तक का “सबसे बड़ा हवाई हमला” था, जिसमें कई प्रकार की मिसाइलें और शहीद ड्रोन शामिल थे।
हमलों के बाद पोलैंड की वायु सेना भी सतर्क
रूस ने अभी तक मुख्य रूप से पूर्वी यूक्रेन पर ही ध्यान केंद्रित किया था, लेकिन इस बार के हमलों ने पश्चिमी यूक्रेन को भी हिलाकर रख दिया है। यूक्रेनी सेना के अनुसार, इन हमलों का लक्ष्य सिर्फ युद्ध के मोर्चे वाले इलाके ही नहीं थे, बल्कि पश्चिमी यूक्रेन के क्षेत्र भी थे। इन घटनाओं के बाद पोलैंड की वायु सेना ने भी सतर्कता बरतते हुए अपने और मित्र राष्ट्रों के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लड़ाकू विमानों की तैनाती कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
क्या थमेगा युद्ध! इजरायल-ईरान के बाद अब गाजा में हलचल तेज, ट्रंप ने फूंका बिगुल
खेरसॉन में हुए ड्रोन हमले में एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि चेर्कासी क्षेत्र में एक बच्चे समेत छह लोग जख्मी हुए हैं। इस हमले के कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। यह हमला उस वक्त हुआ है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को इशारा किया था कि रूस इस्तांबुल में होने वाली शांति वार्ता के नए चरण के लिए तैयार है।
ज़ेलेंस्की ने शेयर की भावुक अपील
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने हालिया हमले के बाद एक भावनात्मक अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना संदेश शेयर किया। उन्होंने जोर देकर कहा, “इस युद्ध को अब समाप्त होना चाहिए। इसके लिए आक्रामकता पर नियंत्रण और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करना दोनों ही आवश्यक हैं।”
Almost all night long, air raid alerts sounded across Ukraine — 477 drones were in our skies, most of them Russian-Iranian Shaheds, along with 60 missiles of various types. The Russians were targeting everything that sustains life. A residential building in Smila was also hit,… pic.twitter.com/1ExZhYAMBg — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) June 29, 2025
ज़ेलेंस्की ने बताया कि सिर्फ इसी हफ्ते रूस ने 1,270 ड्रोन, 114 मिसाइलें और लगभग 1,100 ग्लाइड बम दागे हैं। उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों से तत्काल पेट्रियट मिसाइल सिस्टम भेजने की गुहार लगाई और कहा कि वर्तमान समय में “राजनीतिक इच्छाशक्ति और मजबूत नेतृत्व” सबसे अधिक जरूरी है। हेग में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी सीधी सहायता की मांग की थी।
