रूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
Russia St Petersburg Navy Parade : यूक्रेनी ड्रोनों के बढ़ते खतरे के बीच रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाली नेवी डे परेड को रद्द कर दिया है और शहर में इंटरनेट सेवाएं को भी बंद कर दिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
व्लादिमीर पुतिन, फोटो (सो. REUTERS)
Russia St Petersburg Navy Parade Cancelled: रूस ने सुरक्षा कारणों और यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित होने वाली अपनी भव्य ‘नेवी डे परेड’ को लगातार दूसरे साल रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस अवसर पर मुख्य परेड में शामिल होने के बजाय नौसेना मुख्यालय ‘एडमिरल्टी’ में नाविकों को संबोधित किया।
नेवी डे रूस का एक प्रमुख राष्ट्रीय अवकाश है, जिसे जुलाई के अंतिम रविवार को मनाया जाता है। साल 2017 के बाद से ही इस दिन बाल्टिक, काला सागर और प्रशांत बेड़े के युद्धपोतों का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलता था, लेकिन इस बार सुरक्षा के नाम पर समारोहों को बेहद सीमित रखा गया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के दौरान सेंट पीटर्सबर्ग में असाधारण सुरक्षा उपाय देखे गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुतिन के आगमन के दौरान शहर के बड़े हिस्से में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि यूक्रेन की बढ़ती डीप-स्ट्राइक क्षमता, यानी रूस के भीतर गहराई तक हमला करने की ताकत ने क्रेमलिन को रक्षात्मक रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
रूसी रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस साल परेड के लिए कोई सैन्य आदेश जारी ही नहीं किए गए थे, क्योंकि अधिकारियों का मानना था कि यह इसके लिए सही समय नहीं है।
पुतिन के गृहनगर पर मंडराता खतरा
सेंट पीटर्सबर्ग, यूक्रेन की सीमा से लगभग 1,100 किलोमीटर दूर स्थित है और राष्ट्रपति पुतिन का गृहनगर भी है। ऐतिहासिक रूप से यह शहर रूस की सबसे मजबूत वायु रक्षा प्रणालियों से घिरा रहा है, लेकिन हाल के महीनों में यूक्रेनी ड्रोनों ने इस सुरक्षा कवच में सेंध लगाई है।
जून में आर्थिक फोरम के दौरान यहां के एक ऑयल टर्मिनल पर ड्रोन हमला हुआ था, वहीं हाल ही में 24 जुलाई को ‘वाइल्डबेरीज’ के गोदामों को निशाना बनाया गया, जिससे शहर के पुल्कोवो एयरपोर्ट पर उड़ानों को रोकना पड़ा था।
पुतिन को बड़ा झटका
परेड का रद्द होना पुतिन के उस प्रचार अभियान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जिसके जरिए वे रूस की सैन्य श्रेष्ठता प्रदर्शित करते रहे हैं। इससे पहले मई में मॉस्को की ‘विक्ट्री डे परेड’ को भी सुरक्षा कारणों से काफी छोटा कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें:- होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा हादसा! समुद्री माइन से टकराने के बाद ऑयल टैंकर में विस्फोट, मचा हड़कंप
दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में घोषणा की है कि उनके पास रूस के भीतर हमला करने के लिए 3,000 किलोमीटर से अधिक की रेंज वाले हथियारों की नई सूची तैयार है। फिलहाल, रूस अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों को यूक्रेनी ड्रोनों से बचाने की चुनौती से जूझ रहा है।
