Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इजरायल का हिज्बुल्ला के खिलाफ खतरनाक हवाई हमला, लेबनान और सीरिया के बीच का टूटा संपर्क

इजराइल के हवाई हमले में लेबनान और सीरिया के बीच एक मुख्य सीमा चौकी पर सड़क संपर्क कट गया है। इसे कुछ दिन पहले ही फिर से खोला गया था। देश के उत्तर में अरीदा सीमा पर हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ और सड़क संपर्क कट गया।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Dec 06, 2024 | 07:57 PM

Hezbollah-Israel-War

Follow Us
Close
Follow Us:

यरुशलम: इजराइल के हवाई हमले में लेबनान और सीरिया के बीच एक मुख्य सीमा चौकी पर सड़क संपर्क कट गया है। इसे कुछ दिन पहले ही फिर से खोला गया था। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी की खबर में यह जानकारी दी गई। देश के उत्तर में अरीदा सीमा पर हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ और सड़क संपर्क कट गया।

सीरिया में सरकार समर्थक दैनिक समाचार पत्र अल-वतन की खबर के मुताबिक, शुक्रवार तड़के हुए हवाई हमले के कारण सीमा चौकी पर स्थित मार्ग बंद कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, सीरियाई विद्रोही शुक्रवार तड़के होम्स शहर के ठीक उत्तर में स्थित दो कस्बों में घुस गए। इस तरह, वे सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर के करीब आ गए।

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को बख्शा, दी एक साल की मौहलत

सम्बंधित ख़बरें

ISIS पर अमेरिका का भीषण प्रहार, 10 दिनों में 30 ठिकानों को किया तबाह; ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ से मचा हड़कंप

इजराइल के पूर्व पीएम Ehud Barak ने एपस्टीन से संबंधों पर मांगी माफी, दस्तावेजों में हुआ था खुलासा

मोसाद चीफ से लेकर पीएम नेतन्याहू तक… ईरान ने जारी की ‘हिटलिस्ट’, क्या इजरायल पर होगा बड़ा हमला?

आयरन डोम से भी घातक! इजरायल ने तैयार की ईरान के मिसाइल हमलों की काट, अब हवा में ही राख होंगे ‘हाइपरसोनिक’ खतरे

इस बीच, हमास के एक अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए चरमपंथी समूह और इजराइल के साथ बातचीत फिर से शुरू कर दी है, और उन्हें उम्मीद है कि 14 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता हो जाएगा।

250 लोगों को बंधक बनाया गया

हमास के खिलाफ इजराइल का युद्ध उस वक्त शुरू हुआ था। जब अक्टूबर 2023 में हमास के नेतृत्व वाले चरमपंथियों ने दक्षिणी इजराइल में हमला किया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया। इजराइल की सेना ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने लेबनान और सीरिया के बीच स्थित सीमा पर हमला किया।

पश्चिमी देश आलोचना

पिछले दो महीनों में, इजरायल के हवाई हमलों के कारण लेबनान और सीरिया के बीच कई सीमा चौकियों को बंद कर दिया गया है। इस बीच, ईरान ने शुक्रवार को कहा कि उसने अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण किया है जो उसके उस नवीनतम प्रक्षेपण कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसकी पश्चिमी देश आलोचना करते हैं।

पश्चिमी देशों का आरोप

पश्चिमी देशों का आरोप है कि इस कार्यक्रम से तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बढ़ावा मिल रहा है। ईरान ने उपग्रह ले जाने में सक्षम अपने सिमोर्ग यान के जरिए यह प्रक्षेपण किया। इससे पहले इस यान से की गई प्रक्षेपण की कई कोशिशें विफल रही हैं। यह प्रक्षेपण ईरान के सेमनान प्रांत में स्थित ‘इमाम खुमैनी स्पेसपोर्ट’ से किया गया।

सीरिया में बांग्लादेश जैसे हालात, दमिश्क पहुंचे इस्लामी विद्रोही; खतरे में बशर अल-असद की सत्ता

प्रक्षेपण के सफल होने की स्वतंत्र रूप से तत्काल पुष्टि नहीं की जा सकी। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल के जारी युद्ध और लेबनान में कमजोर युद्ध विराम समझौते के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है।

Road link between lebanon and syria cut off in israeli air strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2024 | 07:51 PM

Topics:  

  • Hezbollah
  • Israel
  • Syria

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.