- Hindi News »
- World »
- Relations Between China And India Expanded Fm S Jaishankar Gave Information In Parliament Winter Session
चीन और भारत के संबंधो में कितना विस्तार हुआ, विदेश मंत्री ने सदन में दी जानकारी
Parliament Winter Session: भारत और चीन के संबंध 2020 से असामान्य रहे। जब चीन की कार्रवाइयों की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति भंग हुई थी।
- Written By: साक्षी सिंह

चीन के साथ भारत के संबंधों के बारे में निचले सदन में जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे सप्ताह में भारत और चीन के संबंधों पर चर्चा की गई। इन दोनों देशों के संबंधों में कितना विस्तार हुआ है, इस पर आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने निचले सदन में जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 18 मिनट 32 सेकंड का वीडिया शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि चीन के साथ भारत के संबंधों में हालिया घटनाक्रम के बारे में लोक सभा में मेरा वक्तव्य।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सदन में कहा, कुछ सप्ताह पहले चीन के साथ तनाव कम करने के लिए हुए समझौते के बारे में मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया गया। जिसमें इस सरकार का रुख स्पष्ट है कि बीजिंग के साथ संबंधों के विकास के लिए सीमा पर शांति जरूरी है।
2020 से असामान्य रहे स्थिति
सम्बंधित ख़बरें
‘पाकिस्तान का कोई नामोनिशान नहीं बचेगा…’, हवाई हमलों पर भड़के तालिबानी मंत्री, बोले- बस इशारे की देर- VIDEO
कायर पाकिस्तान…भारत ने की अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा, बयान जारी कर आतंकिस्तान को लगाई फटकार
ऑस्ट्रेलियाई युद्धपोत के ताइवान पहुंचते ही भड़का चीन, उठा लिया ये खतरनाक कदम
रूस की बैकाल झील में भयानक हादसा… बर्फ टूटने से बस डूबी, 8 चीनी पर्यटकों की मौत
एस जयशंकर ने निचले सदन में भारत-चीन संबंधों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और गलवान घाटी की झड़प के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। कहा कि भारत और चीन के संबंध 2020 से असामान्य रहे। जब चीन की कार्रवाइयों की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति भंग हुई थी।
एस जयशंकर का X पर पोस्ट
My statement in Lok Sabha regarding ‘recent developments in India’s relations with China’. https://t.co/ARbqpArKPv — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) December 3, 2024
भारत-चीन संबंध सुधार की दिशा में
जयशंकर ने कहा कि सतत कूटनीतिक साझेदारी को दर्शाने वाले हालिया घटनाक्रम ने भारत-चीन संबंधों को कुछ सुधार की दिशा में बढ़ाया है। उनका कहना था कि हम चीन के साथ इस दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि सीमा मुद्दे पर समाधान के लिए निष्पक्ष और परस्पर स्वीकार्य रूपरेखा पर पहुंचें। उनके मुताबिक, तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए गए ताकि शांति बहाल की जा सके।
सीमा तनाव से संबंध नहीं रह सकते सामान्य
जयशंकर ने कहा कि बुनियादी प्राथमिकता थी कि टकराव वाले बिंदुओं से सुरक्षा बल पीछे हटें और इसमें सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि हम इसे लेकर सुस्पष्ट हैं कि सीमा पर शांति की बहाली ही संपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाने का आधार होगा। विदेश मंत्री ने कहा कि सीमा पर इस तरह के तनाव के चलते चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं रह सकते थे।
2020 में भारत- चीन रिश्ता निचले स्तर पर
भारत और चीन इस साल अक्टूबर में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त के लिए एक समझौते पर सहमत हुए थे। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प के बाद भारत और चीन के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे। यह झड़प पिछले कुछ दशकों में दोनों पक्षों के बीच हुई सबसे भीषण सैन्य झड़प थी।
Relations between china and india expanded fm s jaishankar gave information in parliament winter session
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!
Feb 23, 2026 | 11:39 AMकुंभ 2027 से पहले नासिक में 10 लेन सड़क को हरी झंडी, बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर प्रशासन का बड़ा फैसला
Feb 23, 2026 | 11:36 AMअविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामले में पुलिसिया एक्शन शुरू, वाराणसी स्थित आश्रम पहुंची पुलिस की टीम
Feb 23, 2026 | 11:35 AMबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व सेलेक्टर पर लगाया बैन, महिला कप्तान जहानारा ने लगाए थे यौन उत्पीड़न का आरोप
Feb 23, 2026 | 11:30 AMये क्या चल रहा है इस देश में? संजय राउत का वार, बोले- संविधान का मजाक बना रही फडणवीस सरकार
Feb 23, 2026 | 11:29 AMमुंबई वालों पर चढ़ा घूमने का खुमार! IRCTC टूर पैकेज से बनाया रिकॉर्ड, अंडमान और नेपाल बने पहली पसंद
Feb 23, 2026 | 11:29 AMरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पर लगी मुहर, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Feb 23, 2026 | 11:25 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














