-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Putin Snubs Trump Then Launches Major Ukraine Offensive
Putin ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, बैठक के एक हफ्ते बाद ही यूक्रेन पर बड़ा हमला, दो गांव पर किया कब्जा
- Written By: अक्षय साहू
Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन रूसी सेना ने डोनेट्स्क के दो गांवों पर कब्जा किया है और यूक्रेनी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं।

रूस ने यूक्रेन के दो गांव पर कब्जा किया (फोटो- सोशल मीडिया)
Russia Attacks Ukraine: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को रूकवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसी महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात भी की थी, लेकिन शांति स्थापित करने के अमेरिकी प्रयासों के बावजूद, रूसी सेना ने अपना आक्रमण जारी रखा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने डोनेट्स्क क्षेत्र के दो गांव श्रेडने और क्लेबन बायक पर कब्जा कर लिया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन के 143 सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। इनमें यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठान और सशस्त्र बलों के अस्थायी अड्डे शामिल हैं। इसके अलावा, रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने चार यूक्रेनी हवाई बमों और 160 ड्रोन को भी मार गिराया है।
ट्रंप ने रूस को दी चेतावनी
हमलों के बावजूद शांति वार्ताओं की कोशिशें जारी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन, दोनों के साथ मिलकर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को रूस को चेतावनी दी कि यदि दो सप्ताह के भीतर कोई शांतिपूर्ण समाधान नहीं निकलता, तो वह नए प्रतिबंध लागू करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप की धमकी के बाद दहला ईराक; एरबिल में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमले, अलर्ट पर अमेरिकी सेना
US Ammunition: अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, ट्रंप बोले- नए कारखानों का निर्माण तेज
Saudi Drone Attack: सऊदी के तेल ठिकानों पर ड्रोन अटैक की कोशिश, कतर ने बयान जारी कर जताया विरोध
नाइजीरिया में आधी रात बंदूकधारियों का खूनी हमला, 30 से ज्यादा लोगों की मौत… पूरे इलाके में मचा हड़कंप
अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान पुतिन के साथ उनकी हालिया मुलाकात के एक सप्ताह बाद आया है, जो अलास्का में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच संभावित शिखर वार्ता के लिए अब तक कोई स्पष्ट एजेंडा तय नहीं किया गया है। लावरोव ने यह भी आरोप लगाया कि जेलेंस्की हर प्रस्ताव को ठुकरा रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति से मिले जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ बातचीत के दौरान एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, “मैंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से उनके अनुरोध पर बात की।”
यह भी पढ़ें: ट्रंप हुए फेल…मोदी करेंगे खेल! भारत करवाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत, इंडिया आएंगे पुतिन-जेलेंस्की
उन्होंने आगे बताया कि, “मैंने उन्हें हमारे सहयोगियों के साथ कूटनीतिक प्रयासों और वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठकों के बारे में जानकारी दी।” इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि, “मैंने रूस के नेता के साथ किसी भी बैठक के लिए अपनी बात फिर से दोहराई।” हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मास्को युद्ध को लंबा खींचने की कोशिश कर रहा है।
Putin snubs trump then launches major ukraine offensive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उड़ान से ठीक पहले टला बड़ा हादसा: नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द, टेक-ऑफ से पहले मिली खराबी
Jul 28, 2026 | 07:19 AMDhanush Birthday: शेफ बनना चाहते थे धनुष, किस्मत ने बनाया सुपरस्टार, जानिए शानदार सफर की कहानी
Jul 28, 2026 | 07:18 AM12 लाख में बिका DI का पेपर? महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पर रोहित पवार का बड़ा आरोप, जांच की मांग
Jul 28, 2026 | 07:12 AMDragon के सेट पर Jr NTR के साथ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट
Jul 28, 2026 | 07:11 AMट्रंप की धमकी के बाद दहला ईराक; एरबिल में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमले, अलर्ट पर अमेरिकी सेना
Jul 28, 2026 | 07:11 AMUS Ammunition: अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, ट्रंप बोले- नए कारखानों का निर्माण तेज
Jul 28, 2026 | 07:09 AMडीपीसी बैठक का बड़ा फैसला, नागपुर में नए फ्लैटों की रजिस्ट्री पर रोक, बिल्डरों पर सरकार की बड़ी सख्ती
Jul 28, 2026 | 07:01 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM












