Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अपमान स्वीकार नहीं…’, ट्रंप के टैरिफ होंगे फेल, पुतिन ने किया भारत की नीतियों की जमकर प्रशंसा

Vladimir Putin Speech: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को ट्रंप टैरिफ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत की सोच बिल्कुल सही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ सफल नहीं...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 03, 2025 | 06:43 AM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Russia News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत पर भारी टैरिफ लगाए हैं। साथ ही, अमेरिका भारत पर दबाव बना रहा है कि वह रूस से तेल खरीदना बंद करे। इस मुद्दे पर गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ा बयान दिया। पुतिन ने कहा कि अमेरिका भारत और चीन पर रूस के साथ ऊर्जा सहयोग खत्म करने का दबाव डाल रहा है, जो गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के कदम पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर नुकसान का कारण बन सकते हैं।

रूस के सोची शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जो देश रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं, उन पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ वैश्विक बाजार में कीमतें बढ़ा देंगे। इसके चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें ऊंची बनाए रखनी पड़ेंगी, जिसका सीधा असर अमेरिका की आर्थिक वृद्धि पर पड़ेगा और विकास की रफ्तार धीमी हो जाएगी।

अमेरिकी टैरिफ होंगे फेल

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ होंगे फेल। उनका कहना था कि यूरोप की तरह नहीं, बल्कि भारत और चीन ऐसे देश हैं जो अपने सम्मान की रक्षा करना जानते हैं। पुतिन ने जोर देते हुए कहा कि भारत कभी भी किसी अपमान को स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूस पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद अपनी अर्थव्यवस्था में सकारात्मक विकास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत की नीतियों की प्रशंसा करते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत बाहरी दबावों के आगे झुकने वाला देश नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपनी गरिमा और स्वाभिमान से समझौता कभी नहीं करेगा। पुतिन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जिससे भारत का सम्मान कम हो।

टल सकता था यूक्रेन युद्ध

पुतिन ने आगे कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति बने होते तो यूक्रेन में जारी युद्ध टल सकता था। उन्होंने मौजूदा हालात को न केवल यूक्रेन बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी त्रासदी बताया। पुतिन ने ट्रंप की मध्य पूर्व से जुड़ी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शायद आगे चलकर उम्मीद की किरण साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:- इजरायल ने बीच समुद्र में रोकी गाजा जा रही कई नावें, हमास से जुड़े PAK के पूर्व सांसद को भी पकड़ा

आक्रामक माहौल के बीच पुतिन ने ब्रिक्स देशों और अन्य सहयोगी राष्ट्रों की सराहना की, जिन्होंने रूस की शांति पहल को समर्थन दिया। पुतिन ने कहा कि आज की दुनिया में कोई भी शक्ति ऐसी नहीं है, जो सभी पर अपनी शर्तें लागू कर सके, क्योंकि हर ताकत की अपनी एक सीमा होती है। इसी दौरान क्रेमलिन ने पुष्टि की कि पुतिन दिसंबर में भारत की यात्रा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर बैठक करेंगे।

Putin says india wont accept humiliation trump us tariffs will fail

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2025 | 06:43 AM

Topics:  

  • India
  • Tariff War
  • Vladimir Putin
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

न्यू ईयर पर था हमले प्लान… पुलिस ने पलट दिया गेम, तुर्की में ISIS के खिलाफ सबसे बड़ा प्रहार

2

World Welcomes New Year 2026: दुनिया ने कर लिया नए साल का स्वागत, भारत से पहले इन देशों में मना जश्न

3

खालिदा जिया का अंतिम सफर; ढाका में उमड़ा जनसैलाब, एस जयशंकर और पड़ोसी देशों के नेताओं ने दी विदाई

4

तीसरा महायुद्ध-परमाणु हमला और रक्तरंजित स्विटजरलैंड, 2026 में सच होंगी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.