- Hindi News »
- World »
- Political Crisis On Netanyahu Government May Fall Threat Given Regarding Ceasefire Deal
नेतन्याहू के ऊपर राजनीतिक संकट, गिर सकती है सरकार, सीजफायर डील को लेकर दी गई धमकी
इजराइल के पीएम नेतन्याहू सीजफायर डील को लेकर अपने ही पार्टी के लोगों से घिर गए हैं। एक मंत्री ने उन्हें इस्तीफे की धमकी दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह डील मंजूर हुई, तो उनकी पार्टी सरकार से बाहर निकल जाएगी।
- Written By: अमन उपाध्याय

बेंजामिन नेतन्याहू, फोटोः ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत डेस्कः सीजफायर समझौते के बाद यह उम्मीद थी कि हमास और इजराइल के बीच 15 महीनों की जंग खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस डील को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने ही साथियों से घिर गए हैं। इजराइल के नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामार बेन-गविर ने पीएम नेतन्याहू को इस्तीफा देने की धमकी दी है।
मंत्री बेन-गविर ने इस समझौते को लापरवाह बताया है। उनका कहना है कि यह संघर्ष विराम समझौता युद्ध में मिली सफलता को कमजोर करेगा। अगर यह समझौता मंजूर हुआ, तो उनकी पार्टी ओत्जमा यहूदीदित सरकार से बाहर हो जाएगी। बेन-गविर ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धमकी दी है। इससे पहले वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच भी ऐसी धमकी दे चुके हैं।
लापरवाही से हुआ समझौता
इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेन गविर ने कहा कि जो समझौता हुआ है, वह बेहद लापरवाह है। इसमें सैकड़ों खतरनाक आतंकवादियों को छोड़ा जाएगा, हजारों आतंकवादियों को गाजा क्षेत्र में भेजा जाएगा, और युद्ध खत्म हो जाएगा। इस प्रकार, यह समझौता इजराइल की युद्ध में मिली सफलता को खत्म कर देगा और युद्ध का अंत कर देगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, आसमान में दिखा धुएं का गुबार; तीसरे हफ्ते में और खौफनाक हुई जंग
होर्मुज को ‘आजाद’ करेंगे ट्रंप! चीन-जापान समेत दुनिया से मांगी सैन्य मदद; बोले- जिनके जहाज फंसे, वे भेजें सेना
पाकिस्तान में महंगाई का ‘महाविस्फोट’, पेट्रोल-डीजल के 20% दाम बढ़े; 26वीं बार IMF की शरण में पड़ोसी देश
नेतन्याहू की सरकार को सीधी धमकी
इजराइल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच और एक अन्य नेता ने कहा कि हमास अभी भी कमजोर नहीं हुआ है। अगर यह समझौता मंजूर होता है, तो हमास फिर से मजबूत हो सकता है। उनका कहना है कि अगर यह डील लागू होती है, तो उनकी पार्टी सरकार से बाहर निकल जाएगी। इजराइल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेन गविर ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू की सरकार को सीधी धमकी दी है।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गाजा में हमास को पीछे हटना होगा
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास को अपनी नई मांगें छोड़नी होंगी और अभी युद्धविराम पर कोई बैठक नहीं होगी। उन्होंने बताया कि गाजा में हमास को पीछे हटना होगा, क्योंकि वह वादाखिलाफी कर रहा है। बुधवार को इजराइल और हमास के बीच सीजफायर समझौता हुआ था, लेकिन अगले ही दिन इजराइल ने गाजा पर हमला कर इस समझौते का उल्लंघन किया।
हम चुप नहीं रहेंगे
बता दें कि इस मामले स्मोट्रिच ने बुधवार को कहा था कि जो समझौता सरकार के सामने रखा जाएगा, वह इजराइल की सुरक्षा के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा, “हम चुप नहीं रहेंगे, हमारे भाइयों के खून की आवाज हमें बुला रही है।” स्मोट्रिच ने यह भी बताया कि पिछले दो दिनों में प्रधानमंत्री और उन्होंने इस मुद्दे पर गहरी चर्चा की है। हालांकि, प्रधानमंत्री नेतन्याहू अब इस समझौते से पीछे हट गए हैं।
Political crisis on netanyahu government may fall threat given regarding ceasefire deal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Mar 15, 2026 | 12:05 AMसलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMअवसरवादी के साथ ‘पंडित’ का ऑप्शन…दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा बवाल, ब्रजेश पाठक बोले- कड़ा एक्शन होगा
Mar 14, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM













