-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mea Reaffirms Jammu Kashmir Ladakh Integral Part Of India Amid Pojk Controversy
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा! सरहद पार तनाव के बीच MEA ने अमेरिकी मीडिया को फटकारा, सही नाम इस्तेमाल करने की अपील
- Written By: अक्षय साहू
PoK Protest: विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सही नाम इस्तेमाल करने की अपील की। पीओजेके रिपोर्टिंग को लेकर विदेशी मीडिया पर भी आपत्ति जताई गई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
MEA on PoK Protest: विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को एक बार फिर दोहराया कि पूरा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र, जिसमें जम्मू, कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं, भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। विदेश मंत्रालय ने सभी साझेदार देशों और संबंधित पक्षों से इस इलाके के लिए सही नाम इस्तेमाल करने का आग्रह किया।
जब विदेश मंत्रालय से यह पूछा गया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी अशांति और वहां पाकिस्तानी बलों की ओर से किए जा रहे अत्याचारों पर रिपोर्टिंग करते समय कुछ विदेशी मीडिया संस्थान उस क्षेत्र की कानूनी स्थिति को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं, तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमारी स्थिति बिल्कुल साफ है कि जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र यानी जम्मू, कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं। यही भारत का रुख है।
पीओके आज भी भारत का हिस्सा
रणधीर जायसवाल ने कहा, ये इलाके पहले भी भारत का हिस्सा थे, आज भी भारत का हिस्सा हैं और आगे भी भारत का हिस्सा रहेंगे। हम अपने सभी साझेदारों और संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इस क्षेत्र के लिए वही सही नाम और पहचान इस्तेमाल करें, जैसा भारत इसे मानता है। विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब अमेरिका के प्रमुख अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने पीओजेके में चल रहे अशांति के घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हुए उस क्षेत्र का गलत उल्लेख किया।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में मजदूरों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
सऊदी ने तैयार किया इस्लामिक NATO…पाकिस्तान समेत 14 मुस्लिम देश बने सदस्य, ओमान और UAE ने क्यों बनाई दूरी?
PoK में पाकिस्तान के कत्ल-ए-आम पर भड़का भारत, कहा- जिसे भारत के खिलाफ बनाया हथियार, वही बने चुनौती
Q: India has called out New York Times for referring to PoK as “Pakistani Kashmir”. Is this a pattern of foreign media undermining India’s sovereignty? MEA: These territories are and will continue to be a part of India. We urge all stakeholders to use the correct nomenclature pic.twitter.com/IVxJ4eFriR — Shashank Mattoo (@MattooShashank) July 31, 2026
29 जुलाई को अमेरिका में भारतीय दूतावास ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की उस रिपोर्ट के शीर्षक पर आपत्ति जताई थी, जिसे उसने ‘भ्रामक और गलत’ बताया। दूतावास ने कहा कि पाकिस्तान ने इन क्षेत्रों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और अब वहां के लोगों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल कर रहा है।
पाकिस्तान ने किया अवैध कब्जा
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, द न्यूयॉर्क टाइम्स का शीर्षक भ्रामक और गलत है। ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ नाम की कोई चीज नहीं है, केवल पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पाकिस्तान ने इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा कर रखा है और अब वहां रहने वाले लोगों पर हिंसा कर रहा है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में मजदूरों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप
रिपोर्टों के मुताबिक, पीओजेके में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) की ओर से निकाले गए लंबे मार्च के दौरान 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो, जिनमें जेएएसी जैसी स्थानीय पार्टियों की ओर से साझा वीडियो भी शामिल हैं, में आम नागरिकों के खिलाफ पाकिस्तानी बलों की कथित सख्ती और हिंसा दिखाई गई है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
Mea reaffirms jammu kashmir ladakh integral part of india amid pojk controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Box Office Collection: ‘जन नायकन’ ने पार किया 155 करोड़ का आंकड़ा, ‘द ओडिसी’ की भी शानदार पकड़ बरकरार
Jul 31, 2026 | 09:43 PMRaksha Bandhan : राखी बांधने से पहले बहनें जरूर करें ये 5 शुभ काम, भाई की तरक्की और सुख-समृद्धि की है मान्यत
Jul 31, 2026 | 09:41 PMRRVUNL Recruitment 2026: राजस्थान में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, 5 अगस्त से आवेदन शुरू
Jul 31, 2026 | 09:41 PMPoK भारत का अभिन्न हिस्सा! सरहद पार तनाव के बीच MEA ने अमेरिकी मीडिया को फटकारा, सही नाम इस्तेमाल करने की अपील
Jul 31, 2026 | 09:39 PMटाउन हॉल में पुरावस्तु संग्रहालय के अस्थायी स्थानांतरण पर मंथन, महापौर की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
Jul 31, 2026 | 09:37 PMजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में मजदूरों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप
Jul 31, 2026 | 09:31 PMDPC बैठक से सीधे घर पहुंचे और पड़ा ACB का छापा, 45 लाख रुपये की रिश्वत लेते वन अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
Jul 31, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM












