-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Narendra Modi In Paris Macron Gave Warm Welcome At Elysee Palace
मैक्रों के डिनर में पहुंचे PM मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से किया स्वागत, AI एक्शन समिट में करेंगे शिरकत
- Written By: मनोज आर्या
पीएम मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर पेरिस पहुंचे हैं, जहां वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे।

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने एलिसी (Elysee) पैलेस में डिनर के लिए पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और चर्चा में शामिल होने से पहले दोनों नेताओं ने खुलकर बातचीत की। दोनों नेता की ये बातचीत भारत और फ्रंस के मजबूत रिश्तों पर भी प्रकाश डालती है, जिसमें प्रमुख मुद्दों के एजेंडे में रहने की उम्मीद है। डिनर पर पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की।
पीएम मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर पेरिस पहुंचे हैं, जहां वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे।
पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर की मुलाकात की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई। पीएम मोदी जब पेरिस हवाई अड्डे पर उतरे तो उस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। इसके बावजूद भारतीय समुदाय के लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने मोदी-मोदी के नारों से उनका स्वागत किया और पीएम की एक झलक पाने के लिए पेरिस की सड़कों पर इंतजार करते दिखे तो पीएम ने भी उन्हें निराश नहीं किया। पीएम लोगों के बीच गए और इस जोरदार स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के लोगों का आभार जताया है।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
PM @narendramodi interacts with President @EmmanuelMacron and USA @VP @JDVance in Paris. pic.twitter.com/FFBLCRvRoM — PMO India (@PMOIndia) February 10, 2025
भारतीय समुदाय के प्रति में आभारी हूं- पीएम मोदी
पीएम ने भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, पेरिस में एक यादगार स्वागत! सर्द मौसम ने भारतीय समुदाय को आज शाम अपना स्नेह दिखाने से नहीं रोक सका। हमारे प्रवासी भारतीयों के प्रति मैं आभारी हूं और उनकी उपलब्धियों के लिए हमें उन पर गर्व है!आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए पेरिस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य ग्लोबल गवर्नेंस मॉडल पर ध्यान केंद्रित करना है, ताकि दुनिया भर के यूजर्स के लिए सुरक्षित और पारदर्शी एआई सुनिश्चित करते हुए एआई को अधिक समावेशी बनाया जा सके. यह एआई के संयुक्त रिसर्च और विकास को बढ़ावा देने पर भी फोकस करता है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ये समिट ऐसे वक्त में हो रही है जब चीनी स्टार्टअप डीपसीक ने अपनी लो-कॉस्ट वाले और सटीक एआई उत्पाद का अनावरण किया है, जो अपने अमेरिकी समकक्ष ओपन एआई के चैटजीपीटी को कड़ी टक्कर दे रहा है. पेरिस पहुंचने के बाद फ्रांस के आर्म्ड फोर्सेज मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्न ने PM मोदी का स्वागत किया.
Pm narendra modi in paris macron gave warm welcome at elysee palace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
International Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMभारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
Jul 24, 2026 | 12:16 PMमुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग
Jul 24, 2026 | 12:13 PMमथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल
Jul 24, 2026 | 12:13 PMभोपाल मेट्रो: CMRS की हरी झंडी, 25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी, पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
Jul 24, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














