-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Visit Laos Will Participate In 21st Asean India And 19th East Asia Summit
दो दिवसीय यात्रा पर लाओस पहुंचे पीएम मोदी, 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
- Written By: साक्षी सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को लाओस पहुंच गए हैं। वे यहां आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने लेंगे। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य इन समूहों के देशों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ और मजबूत बनाना है। पीए मोदी, लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य (Lao PDR) के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफनाडोन के निमंत्रण विएंतियाने पहुंचे हैं।

लाओस दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विएंतियाने: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को लाओस पहुंच गए हैं। वे यहां आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने लेंगे। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य इन समूहों के देशों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ और मजबूत बनाना है। पीए मोदी, लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य (Lao PDR) के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफनाडोन के निमंत्रण विएंतियाने पहुंचे हैं।
लाओस दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन आसियान का वर्तमान अध्यक्ष है। इस दौरान मोदी यहां 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में भाग लेंगे। लाओस रवाना होने से पहले जारी एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस साल एक्ट ईस्ट नीति का दशक पूरा कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा, मैं आसियान नेताओं के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा करूंगा और हमारे सहयोग की भविष्य की दिशा तय करूंगा।
ये भी पढ़ें:-रतन टाटा के निधन पर गम में डूबा अमेरिका, कॉर्नेल विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिए थे सबसे बड़ा दान
सम्बंधित ख़बरें
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
ठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा। मोदी ने कहा कि लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य (Lao PDR) समेत क्षेत्र के साथ भारत के करीबी, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं जो बौद्ध धर्म और रामायण की साझा विरासत से समृद्ध हैं।
एक्स पर पीएम मोदी का पोस्ट
Landed in Lao PDR. Looking forward to the deliberations with various world leaders. pic.twitter.com/MCo4v2CKdP — Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2024
एक्ट ईस्ट नीति को एक दशक पूरा
उन्होंने कहा कि मैं लाओ पीडीआर नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों को लेकर आशान्वित हूं जिससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया जा सकेगा। बाद में मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के वास्ते लाओ पीडीआर के लिए रवाना हो रहा हूं। यह एक विशेष वर्ष है क्योंकि हम अपनी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक दशक पूरा कर रहे हैं, जिससे हमारे राष्ट्र को काफी लाभ हुआ है।
रवाना होने से पहले एक्स पर पीएम मोदी का पोस्ट
Leaving for Lao PDR to take part in the 21st ASEAN-India and 19th East Asia Summit. This is a special year as we mark a decade of our Act East Policy, which has led to substantial benefits for our nation. There will also be various bilateral meetings and interactions with various… — Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2024
1967 में हुई थी ASEAN की स्थापना
एक्ट ईस्ट नीति का उद्देश्य द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय स्तरों पर निरंतर संपर्क के माध्यम से आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ रणनीतिक संबंधों को विकसित करना है जिससे राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंध सहित व्यापक अर्थों में बेहतर संपर्क प्रदान किया जा सके। दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN) की स्थापना 1967 में हुई थी।
ये भी पढ़ें:-इजरायल के अटैक से त्राहिमाम-त्राहिमाम, अब बिना किसी शर्त के हिज्बुल्लाह चाह रहा युद्धविराम
ASEAN में ये देश शामिल
इसके सदस्य देशों में थाईलैंड, भारत, वियतनाम, लाओस, कंबोडिया इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर और ब्रुनेई दारस्सलाम शामिल हैं। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में आसियान के 10 सदस्य देश और आठ साझेदार देश – ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, रूस और अमेरिका शामिल हो रहे हैं। तिमोर-लेस्ते को ईएएस में पर्यवेक्षक का दर्जा मिला है।
Pm modi visit laos will participate in 21st asean india and 19th east asia summit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Jul 26, 2026 | 10:57 AMPhoto: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Jul 26, 2026 | 10:54 AMठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
Jul 26, 2026 | 10:54 AMAunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM










