-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Hezbollah Kneels Front Of Israel Demanding Ceasefire
इजरायल के अटैक से त्राहिमाम-त्राहिमाम, अब बिना किसी शर्त के हिज्बुल्लाह चाह रहा युद्धविराम
- Written By: अभिषेक सिंह
इजरायल के साथ करीब 15 दिनों की आर-पार की जंग लड़ने के बाद आखिरकार हिज्बुल्लाह ने घुटने टेक दिए हैं। उसने इजरायल से युद्धविराम की अपील की है और गाजा की शर्तों को छोड़ने के लिए भी सहमति व्यक्त की है।

नईम कासिम (सोर्स-सोशल मीडिया)
बेरूत : इजरायल के साथ करीब 15 दिनों की आर-पार की जंग लड़ने के बाद आखिरकार हिज्बुल्लाह ने घुटने टेक दिए हैं। उसने इजरायल से युद्धविराम की अपील की है और गाजा की शर्तों को छोड़ने के लिए भी सहमति व्यक्त की है। हिजबुल्लाह के उपनेता नईम कासिम ने इस संबंध में एक टेलीविज़न भाषण में कहा, कि हम युद्धविराम के लिए किए जा रहे राजनीतिक प्रयासों का समर्थन करते हैं। हमारे लिए लेबनान वासियों की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है।
इजरायली सेना ने कुछ ही दिनों में हिजबुल्लाह के कई शीर्ष नेताओं को समाप्त कर दिया है। हिजबुल्लाह का प्रमुख हसन नसरल्लाह और उसके उत्तराधिकारी सफीइद्दीन को भी मार दिया गया है। इसके अलावा, इजरायली सेना ने सैकड़ों कमांडरों और आतंकियों को भी खात्मा कर दिया है। इजरायल ने साउथ लेबनान में अपने ठिकाने स्थापित कर लिए हैं। इतना ही नहीं उसने जमीनी लड़ाई के दौरान कई क्षेत्रों पर कब्जा भी कर लिया है।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका में FBI ने अफगान व्यक्ति को किया गिरफ्तार, चुनाव के दिन के लिए रच रहा था आतंकी हमले की साजिश
सम्बंधित ख़बरें
Abraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Trump Netanyahu: G-7 समिट से डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को दी चेतावनी, कहा- अब जिम्मेदार बनें
Hezbollah Threat: हिजबुल्लाह के खिलाफ नेतन्याहू की चेतावनी, 122 मिमी रॉकेट और ड्रोन अब भी चुनौती
इजरायली सेना ने 23 सितंबर को हिजबुल्लाह के खिलाफ हवाई हमलों की शुरुआत की और इसके बाद जमीनी हमलों को अंजाम दिया। बुलडोजर और टैंकरों के साथ इजरायली रक्षा बल (IDF) ने लेबनान में घुसपैठ की और हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। इस युद्ध रणनीति के तहत, हिजबुल्लाह के हथियारों के जखीरे भी नष्ट कर दिए गए हैं।
युद्धविराम के बाद अन्य मुद्दों पर बात
बता दें कि इस युद्ध ने वैश्विक तनाव को बढ़ा दिया था, लेकिन अब सभी पक्ष युद्धविराम की दिशा में कदम बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। कासिम ने कहा, एक बार जब युद्धविराम मजबूती के साथ स्थापित हो जाए, तो कूटनीति के जरिए अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:- PTI प्रमुख इमरान खान पर लगा मुकदमा, शहबाज शरीफ ने कहा किसी भी कीमत पर नहीं दोहराने दूंगा “खूनी कहानी”
इससे पहले जब-जब इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्धविराम की बात की गई है, तब-तब हिज्बुल्लाह ने इजरायल के सामने गाजा में हमास पर जारी एक्शन को रोकने की बात कही। लेकिन अब इजरायल के अटैक से तंग आकर हिज्बुल्लाह बिना किसी शर्त के युद्धविराम की मांग करने को मजबूर हो गया है।
Hezbollah kneels front of israel demanding ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Jul 26, 2026 | 11:59 AMसोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AMतीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
Jul 26, 2026 | 11:55 AMनागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
Jul 26, 2026 | 11:55 AMमस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
Jul 26, 2026 | 11:54 AMनासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Jul 26, 2026 | 11:51 AMMann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
Jul 26, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM














