- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Talks Iran President Pezeshkian Indians Safety Lpg Oil Supply Priority
भारत शांति का समर्थक…PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
India-Iran Relations: पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से बात की। भारत ने नागरिकों की सुरक्षा और तेल-गैस की निर्बाध सप्लाई को प्राथमिकता बताया।
- Written By: अक्षय साहू

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi talk to Pezeshkian: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत की। मौजूदा युद्ध जैसी स्थिति के दौरान दोनों नेताओं के बीच यह पहली प्रत्यक्ष वार्ता मानी जा रही है। इस बातचीत का मकसद क्षेत्र में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, ऊर्जा आपूर्ति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था।
प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ क्षेत्र की गंभीर परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और नागरिक ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और देश के लिए तेल-गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भारत शांति का समर्थक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान यह भी दोहराया कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता का समर्थक रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए ही निकाला जाना चाहिए। भारत ने हमेशा संवाद और सहयोग के माध्यम से संकट के समाधान का समर्थन किया है और इस बार भी वही रुख अपनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के हमलों से दहला बेरूत, दक्षिणी इलाकों में इमारतें तबाह, हजारों लोग घर-बार छोड़ने पर मजबूर
ईरान के स्कूल पर अमेरिकी मिसाइल हमला… सैकड़ों मासूमों की मौत, क्या ट्रंप बनेंगे युद्ध अपराधी?
Heritage Crisis: ईरान की ऐतिहासिक विरासतों पर जंग की मार, यूनेस्को ने जताई गंभीर चिंता, कई विश्व धरोहरें तबाह
केरल चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं 3 सीटें
با رئیسجمهور ایران، دکتر مسعود پزشکیان، گفتوگو کردم تا وضعیت جدی در منطقه را مورد بحث قرار دهم. نگرانی عمیق خود را نسبت به تشدید تنشها، از دست رفتن جان غیرنظامیان و همچنین آسیب به زیرساختهای غیرنظامی ابراز کردم. ایمنی و امنیت شهروندان هندی، همراه با ضرورت تداوم بدون مانعِ… — Narendra Modi (@narendramodi) March 12, 2026
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, को लगभग बंद कर दिया है। यह जलडमरूमध्य दुनिया के ऊर्जा व्यापार के लिए अत्यंत अहम माना जाता है क्योंकि वैश्विक स्तर पर करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति इसी रास्ते से होती है। इस मार्ग पर प्रतिबंध और क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में भारी चिंता पैदा कर दी है।
वैश्विक तेल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित
इसके अलावा खाड़ी देशों के तेल प्रतिष्ठानों पर ईरान के हमले और ईरान में अमेरिका तथा इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है। इन घटनाओं के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके चलते कई देशों में तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘दुनिया को बर्बाद नहीं होने दूंगा’, ईरान के एटम बम प्लान पर ट्रंप की हुंकार, तेल संकट पर भी दिया बड़ा बयान
इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हालात को लेकर अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से बातचीत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संवाद के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दे दी है।
Pm modi talks iran president pezeshkian indians safety lpg oil supply priority
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल के हमलों से दहला बेरूत, दक्षिणी इलाकों में इमारतें तबाह, हजारों लोग घर-बार छोड़ने पर मजबूर
Mar 13, 2026 | 07:51 AMBAN vs PAK: निर्णायक मुकाबले में बारिश बिगाड़ सकती है पाकिस्तान का खेल, सीरीज जीतने उतरेगा बांग्लादेश
Mar 13, 2026 | 07:46 AMईरान के स्कूल पर अमेरिकी मिसाइल हमला… सैकड़ों मासूमों की मौत, क्या ट्रंप बनेंगे युद्ध अपराधी?
Mar 13, 2026 | 07:37 AM‘द केरल स्टोरी 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, 14वें दिन भी कमाई बरकरार, इस मामले में ‘बॉर्डर 2’ को छोड़ा पीछे
Mar 13, 2026 | 07:32 AMसावरकर टिप्पणी मामला: नाशिक अदालत ने राहुल गांधी को दी राहत, मानहानि केस बंद
Mar 13, 2026 | 07:30 AMIPL 2026 के लिए BCCI ने जारी किया नया दिशा-निर्देश, प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए भी लेनी होगी परमिशन
Mar 13, 2026 | 07:26 AMHeritage Crisis: ईरान की ऐतिहासिक विरासतों पर जंग की मार, यूनेस्को ने जताई गंभीर चिंता, कई विश्व धरोहरें तबाह
Mar 13, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM











