पीएम मोदी सेंडाइ पहुंचे…भारतीय रेल चालकों से की मुलाकात, जापानी पीएम संग करेंगे लंच
PM Modi in Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान वह जापान के प्रधानमंत्री के साथ लंच करेंगे और एक इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे।
- Written By: अमन उपाध्याय
पीएम मोदी सेंडाइ पहुंचे, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
PM Modi Visit in Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दो दिन की जापान यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम समझौते किए जा रहे हैं। इसी बीच जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने शनिवार को जेआर ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय रेल चालकों से मुलाकात की।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारतीय रेल चालकों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इशिबा ने लिखा, “जेआर ईस्ट में ट्रेनिंग ले रहे भारतीय रेल चालकों को मेरा नमस्कार।”
एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ यात्रा करते हुए सेंडाई पहुंचने का जिक्र किया और लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई जा रहा हूं। मैं कार में उनके साथ हूं। वहीं, पीएम मोदी ने भी ‘एक्स’ पर जानकारी दी “सेंडाई पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री इशिबा के साथ शिंकानसेन ट्रेन से यहां की यात्रा की।”
सम्बंधित ख़बरें
अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में किया 2 घंटे का मौन आंदोलन, PM मोदी को लिखा पत्र, देखें VIDEO
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
IRGC का जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमला; THAAD और Patriot सिस्टम तबाह करने का दावा
Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
モディ首相と仙台へ。昨夜に引き続き、車内からご一緒します。 pic.twitter.com/ggE6DonklN — 石破茂 (@shigeruishiba) August 30, 2025
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे थे। वे यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने उनका औपचारिक स्वागत किया। भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के नेता कई अहम बैठकों में जुटे हैं। इन चर्चाओं का मुख्य फोकस रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, डिजिटल टेक्नोलॉजी, पर्यावरण संरक्षण तथा नवाचार जैसे क्षेत्रों पर है।
Reached Sendai. Travelled with PM Ishiba to this city on the Shinkansen.@shigeruishiba pic.twitter.com/qBc4bU1Pdt — Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2025
पीएम की आठवीं जापान यात्रा
यह प्रधानमंत्री मोदी की जापान की आठवीं यात्रा है, जो टोक्यो के साथ भारत की गहरी साझेदारी को रेखांकित करती है। पीएम मोदी इससे पहले मई 2023 में जापान गए थे। इसके अलावा, वे और जापान के पीएम इशिबा जून 2025 में कनाडा के कनानास्किस में हुए जी7 शिखर सम्मेलन और 2024 में वियतनाम के वियनतियाने में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भी मुलाकात कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- 31 अगस्त से तियानजिन में बड़ी तैयारी, पुतिन ने बताया कैसे बदलेगा एशिया और दुनिया का भविष्य
लंच के बाद चीन के लिए होंगे रवाना
पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री के साथ आज लंच के बाद वह एक इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री का दौरा करेंगे। इसके बाद वह चीन के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:15 बजे उनका जापान से चीन के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम तय है। जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 25वीं राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे।
