Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IRGC का जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमला; THAAD और Patriot सिस्टम तबाह करने का दावा

IRGC Attack Jordan: ईरान की IRGC ने जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमले कर रक्षा प्रणालियों को नष्ट करने का दावा किया है। जवाब में अमेरिका ने ईरान के सैन्य केंद्रों पर भारी बमबारी की है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 23, 2026 | 02:35 PM

जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमला, सांकेतिक एआई फोटो

Follow Us
Follow Us:

IRGC Attack Jordan THAAD Patriot Destruction: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बड़ा दावा कर दुनिया को चौंका दिया है। IRGC ने गुरुवार को जानकारी दी कि उसने जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं, जिससे वहां भारी तबाही हुई है। ईरानी सेना के अनुसार, इन सटीक हमलों के जरिए अमेरिका की सबसे उन्नत सुरक्षा प्रणालियों को मलबे में तब्दील कर दिया गया है।

जॉर्डन में थाड और पैट्रियट सिस्टम हुए तबाह?

IRGC ने अपने आधिकारिक पोर्टल सिपाह न्यूज के माध्यम से बताया कि इस सैन्य कार्रवाई में अमेरिका के थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम और पैट्रियट मिसाइल सिस्टम को पूरी तरह उड़ा दिया है।

इसके अलावा, अमेरिकी रक्षा कवच का हिस्सा माने जाने वाले C-RAM रडार को भी निशाना बनाया गया। खबरों के मुताबिक, हमलों के बाद अमेरिकी बेस के ईंधन टैंकों और हेलीकॉप्टर मरम्मत के लिए इस्तेमाल होने वाले हैंगर में भीषण आग लग गई, जिससे वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम

फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का तांडव, जून की हीटवेव से अनुमान से अधिक लोगों की मौत

Ebola Virus Congo: कांगो में इबोला का खौफनाक तांडव, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा भारी हड़कंप

पाकिस्तान छोड़ अब PoK के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं पूर्व PM नवाज शरीफ, मुजफ्फराबाद में किया बड़ा ऐलान

संप्रभुता को लेकर ईरान की दलील

इस हमले पर सफाई देते हुए IRGC ने जॉर्डन की जनता को संबोधित किया। ईरान का कहना है कि उनकी यह कार्रवाई जॉर्डन की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करती है, बल्कि जॉर्डन की धरती पर अमेरिकी सेना की मौजूदगी ही वहां की संप्रभुता पर हमला है।

ईरान ने इन ठिकानों को निशाना बनाना एक ‘वैध और आवश्यक’ कदम बताया है। हालांकि, जॉर्डन की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

IRAN CLAIMS STRIKES ON U.S. BASES IN KUWAIT & JORDAN:
Tehran says drone strikes hit warehouses, fuel tankers, and an ammo depot at the Al-Doha, Al-Salem, and Arifjan bases in Kuwait and destroyed a THAAD radar, a Patriot system, and a C-RAM radar in Jordan. 🇮🇷🎯🇺🇸 pic.twitter.com/xHBE33UlX6
— Global War Monitor (@GWarMonitor) July 23, 2026

कुवैत में भी ड्रोन से हमले की पुष्टि

जॉर्डन के साथ-साथ कुवैत में मौजूद अमेरिकी संपत्तियों को भी निशाना बनाया गया है। ईरान ने दावा किया कि उसने कुवैत के ‘अल-अदीरी कैंप’ और ‘अली अल-सलेम एयर बेस’ पर हमला किया। इस बीच, कुवैती सेना ने अपने हवाई क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों की पुष्टि की है।

कुवैत के रक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी वायु रक्षा प्रणालियों ने दुश्मन के ड्रोनों का मुकाबला किया और रात के दौरान सुनाई दिए धमाके इन ड्रोनों को मार गिराने की कार्रवाई का हिस्सा थे।

🔥US-IRAN WAR UPDATES Video footage capturing the moment an Iranian projectile struck King Faisal Air Base near Al Jafr, Jordan on July 22, 2026, with multiple visible air defense intercepts failing to stop it. pic.twitter.com/qQciYlVpAK — Global Defense Analysis (@GlobalDefenseAn) July 23, 2026

यह भी पढ़ें:-  लाल सागर में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, सऊदी के 2 तेल टैंकरों पर दागीं मिसाइलें; जहाजों में लगी भीषण आग

ट्रंप के आदेश पर अमेरिका का भीषण पलटवार

ईरानी उकसावे के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी सैन्य कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की कि उसने ईरान के खिलाफ लगातार 12वीं रात अपना ऑपरेशन जारी रखा। अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर घुसकर उसके समुद्री सैन्य केंद्रों, मिसाइल और ड्रोन भंडारण अड्डों, तटीय निगरानी चौकियों और वायु रक्षा प्रणालियों पर भीषण बमबारी की है।

Iran irgc claims destroying us missile defense jordan trump retaliation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 02:35 PM

Topics:  

  • Middle East
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.