अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
Quetta Quintuplets Birth: पाकिस्तान के क्वेटा में एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म देकर सभी को चौंका दिया। डॉक्टरों ने इसे बेहद दुर्लभ मामला बताया, जबकि मां और सभी नवजात फिलहाल स्वस्थ हैं।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान में महिला ने पांच बच्चों को एक साथ जन्म दिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistani Woman Quintuplets Birth: पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों के जन्म दिया है। मेडिकल की दुनिया में इसे क्विंटुपलेट्स कहा जाता है, यह इतना दुर्लभ है कि महिला की डिलीवरी करने वाले डॉक्टर और मेडिकल एक्सपर्ट भी हैरान है। जानकारी के मुताबिक यह मामला बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के एक अस्पताल से सामने आया है।
डॉक्टरों के मुताबिक महिला ने पांच बच्चों (क्विंटुपलेट्स) को जन्म दिया है। इसकी जानकारी डॉक्टरों ने मंगलवार को दी। उन्होंने इसे एक बेहद दुर्लभ मामला करार दिया। उन्होंने बताया कि मां और बच्चों को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। वहीं महिला का परिवार काफी खुश है और उन्होंने इसे अल्लाह की नेमत बताया।
डॉक्टरों की निगरानी मां और बच्चे
क्वेटा के अस्पताल प्रशासन ने बयान बयान जारी करते हुए महिला और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। बयान के मुताबिक, महिला को अस्पताल लगा गया था। उसने एक बार में क्विंटुपलेट्स ( पांच बच्चों) को जन्म दिया। इसमें दो लड़के और चीन लड़कियां हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक डिलीवरी मुश्किल थी लेकिन इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मां और सभी बच्चों की स्थिति स्थिर है डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
IRGC का जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमला; THAAD और Patriot सिस्टम तबाह करने का दावा
पाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
کوئٹہ میں ایک خاتون نے بیک وقت پانچ بچوں کو جنم دیا! pic.twitter.com/g6GOgUZ1Aw — Tariq Waseem Gujjar (@tariqwaseem110) July 22, 2026
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि डिलीवरी के बाद मां और बच्चों को अस्पताल के स्पेशल केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एहतियातन उनकी मेडिकल देखभाल दी जा रही है। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि जुडवां बच्चे होना सामान्य है। कई बार तीन बच्चे भी पैदा हो जाते हैं, लेकिन एक साथ पांच बच्चों का जन्म काफी दुर्लभ है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
पहले तीन बच्चों को दिया था जन्म
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इस महिला ने इससे पहले तीन बच्चों को जन्म दिया था और अब इसने पांच बच्चों को जन्म दिया है। इससे इस महिला के कुल बच्चों की संख्या आठ हो गई है। महिला का परिवार और रिश्तेदार सुरक्षित डिलीवरी से काफी खुश है। परिवार ने इसे अल्लाह की नेमत मानते हुए सभी मां और सभी नवजात बच्चों के अच्छे स्वास्थय की कामना की। परिवार ने कहा कि यह कुदरत का करिश्मा है और वो सभी बच्चों को अच्छे से परवरिश करेंगे।
