Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Year Ender 2025: विदेशों में शहीदों को नमन, पीएम मोदी ने इन वॉर मेमोरियल्स पर दी श्रद्धांजलि

PM Modi War Memorial Visits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे केवल कूटनीतिक संबंधों तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि वे शौर्य, बलिदान और साझा इतिहास के सम्मान का भी प्रतीक बने हैं।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 22, 2025 | 11:51 PM

पीएम मोदी ने इन वॉर मेमोरियल्स पर दी श्रद्धांजलि, (डिजाइन फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

Year Ender 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक कई देशों की यात्राएं की हैं और यह वर्ष भारत के लिए खास उपलब्धियों वाला रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने न केवल वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है, बल्कि विकास के नए रास्तों को भी अपनाया है।

विदेश दौरों के दौरान पीएम मोदी ने विभिन्न देशों में स्थित वॉर मेमोरियल का भी दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आइए जानते हैं कि इस साल उन्होंने किन-किन देशों में जाकर वीरों को नमन किया।

इथियोपिया में विजय स्मारक पर पुष्पचक्र

17 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में स्थित अदवा विजय स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। यह स्मारक उन साहसी इथियोपियाई सैनिकों की याद में बनाया गया है जिन्होंने 1896 की अदवा की ऐतिहासिक लड़ाई में देश की संप्रभुता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

अदवा विजय स्मारक देश की आजादी, आत्मसम्मान और दृढ़ता की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है और उन नायकों के अदम्य साहस को सम्मान देने का माध्यम भी।

फ्रांस के मजार्गेस वॉर मेमोरियल का दौरा

इससे पहले फरवरी 2025 में फ्रांस के मार्सेई शहर में प्रधानमंत्री मोदी ने मजार्गेस वॉर मेमोरियल का दौरा किया। यहां उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और भारत-फ्रांस के ऐतिहासिक सैन्य सहयोग को याद किया।

श्रीलंका में सैनिकों को नमन

अप्रैल 2025 में श्रीलंका यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कोलंबो स्थित भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) मेमोरियल पहुंचकर शहीद भारतीय सैनिकों को नमन किया।

पोलैंड में युद्ध स्मारक का दौरा

अगस्त 2024 में पोलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तीन प्रमुख वॉर मेमोरियल्स गुड महाराजा स्क्वायर (वारसॉ), वलीवडे-कोल्हापुर मेमोरियल और मोंटे कैसीनो युद्ध स्मारक का दौरा किया। ये स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत, पोलैंड और अन्य मित्र देशों के सैनिकों के साझा संघर्ष और बलिदान का प्रतीक हैं।

मिस्र में सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

जून 2023 में मिस्र यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कैरो स्थित हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स मेमोरियल में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और अदन में शहीद हुए 4,300 से अधिक भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी।

इजरायल में शहीद सैनिकों को नमन

इससे पहले जुलाई 2017 में इजरायल के दौरे पर उन्होंने हैफा स्थित इंडियन वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को नमन किया। वहीं नवंबर 2015 में सिंगापुर यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने आईएनए मेमोरियल मार्कर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।

यह भी पढ़ें:-  Year Ender 2025: प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर नोबेल तक… 2025 में इन महिलाओं ने रच दिया इतिहास

कैनबरा स्थित ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक का दौरा

नवंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कैनबरा स्थित ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक का दौरा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी। प्रधानमंत्री मोदी के ये दौरे दर्शाते हैं कि भारत न केवल अपने बल्कि विश्व के इतिहास और बलिदानों को भी सम्मान देता है और यही दृष्टिकोण भारत की वैश्विक नेतृत्व भूमिका को और मजबूत करता है।

Pm modi foreign visits war memorial tribute news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 11:51 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • World News
  • Year Ender 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

सोमालिया पर सूखे का कहर: 46 लाख लोग प्रभावित, संयुक्त राष्ट्र ने हालात को बताया बेहद गंभीर

2

बिना मोबाइल जी रहे राष्ट्रपति मादुरो, हर पल पहरे में क्यूबा एजेंट्स; आखिर इतना डर क्यों?

3

Year Ender 2025: अक्षय खन्ना से विक्की कौशल तक, इस साल कई धमाकेदार फिल्मों से बड़े स्टार्स को पछाड़ा

4

बौखलाया बांग्लादेश! भारत की कार्रवाई के बाद सस्पेंड की वीजा सेवाएं, दिल्ली से ढाका तक हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.