-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Kp Sharma Oli Invites Tesla Ceo Elon Musk To Visit Nepal
नेपाल जाएंगे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क? PM केपी शर्मा ओली ने भेजा न्योता
- Written By: मनोज आर्या
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने पीएम ओली ने इस बात की जानकारी दी है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एलन मस्क के साथ मेरी बातचीत हुई। इस दौरान मैंने उन्हें नेपाल आने का न्योता दिया है।

केपी शर्मा ओली, ( प्रधानमंत्री, नेपाल)
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को नेपाल आने का निमंत्रण दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। पीएम ओली ने अपने पोस्ट में लिखा कि थोड़ी देर पहले एलन मस्क के साथ मेरी बातचीत हुई। इस दौरान मैंने उन्हें नेपाल आने का न्योता दिया है। बता दें कि बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) ढांचे को लेकर नेपाल के सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर बढ़ते तनाव के बीच यह घोषणा की गई। इससे पहले शुक्रवार को ओली ने 2 दिसंबर को होने वाली चीन यात्रा की घोषणा की, जिसके दौरान उनका इरादा बीआरआई ढांचे के तहत लोन-आधारित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का है।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में अपनी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- यूनिफाइड मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) द्वारा आयोजित एक सामूहिक सभा में बोलते हुए ओली ने देश के मौजूदा आर्थिक चुनौतियों के बावजूद चीनी वित्त पोषित परियोजनाओं के संभावित लाभों का जिक्र किया।
World News की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
कौन थे निर्मल पुर्जा? 6 महीने में अपने नाम किए थे 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड, PoK के ब्रॉड पीक पर हुए हादसे का शिकार
नेपाल के स्टार क्लाइंबर Nirmal Purja का निधन! PoK के ब्रॉड पीक पर हुआ था हादसा
Nepal Violence: नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत और 8 गिरफ्तार, कर्फ्यू लागू
नेपाल में हिंसा के बाद 7 सूत्रीय समझौता, मृतकों को शहीद का दर्जा और 10 लाख मुआवजा; मदरसों की होगी जांच
पीएम ओली का चीन यात्रा
सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए नेपाल के पीएम केपी ओली ने कहा कि मेरे नेतृत्व में सरकार के सदस्यों की एक टीम चीन जाएगी। एक प्रधानमंत्री के रूप में मैं 17 मंगसीर (2 दिसंबर) से चीन की यात्रा पर जा रहा हूं और यह यात्रा बहुत सफल होगी। ओले नेआगे कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं घूमने के लिए चीन जा रहा हूं, यह देश के हित के लिए है। उत्पादन-उन्मुख विकास के महत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने जनता को बाहरी लोन की आवश्यकता के बारे में आश्वस्त किया। इस दौरान पीएम ओली ने कहा कि जितना संभव हो सके हम कहीं से कर्ज नहीं लेना चाहते, हम इस स्थिति में नहीं हैं कि हम और कर्ज ले सकें। लेकिन हमें अपना उत्पादन बढ़ाना होगा। हम अपना उत्पादन कैसे बढ़ा सकते हैं?
A short while ago, during my conversation with Mr. Elon Musk, I extended an invitation for him to visit Nepal. @elonmusk pic.twitter.com/dGYx9YpwjU — K P Sharma Oli (@kpsharmaoli) November 22, 2024
नेपाली कांग्रेस ने किया विरोध
हालांकि, गठबंधन सहयोगी नेपाली कांग्रेस ने बीआरआई ढांचे के तहत किसी भी नए ऋण का विरोध किया, और चीन को अपनी मौजूदा अनुदान प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता प्रकाश शरण महत ने दोहराया कि नेपाली कांग्रेस बीआरआई के विरोध में नहीं है, हम बस इतना कह रहे हैं कि हम इस समय नया लोन नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि यदि अनुदान कार्यान्वयन ही पिछड़ रहा है तो लोन पर चर्चा करने का क्या मतलब है?
उन्होंने कहा कि लोन का बोझ पहले से ही बढ़ रहा है। महत ने चल रही प्रतिबद्धताओं को संबोधित करने के महत्व पर भी जोर दिया। संघीय संसद भवन में एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बीआरआई के तहत अनुदानों को लागू करने और नए ऋणों से बचने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
Pm kp sharma oli invites tesla ceo elon musk to visit nepal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PM7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














