-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Plane Skids Off Runway While Landing In South Korea 28 Passengers Killed
साउथ कोरिया में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, हादसे में 47 यात्रियों की मौत- Video
- Written By: मनोज आर्या
रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर के विमान में 175 यात्री और 6 फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे, यह विमान बैंकॉक से वापस आ रहा था और लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरपोर्ट दक्षिण कोरिया के दक्षिणी भाग में है।

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त विमान, (सोर्स- सोशल मीडिया)
सियोल: दक्षिण कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 47 लोगों की मौत हो गई। विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गया जिससे ये बड़ा हादसा हो गया। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 28 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर के विमान में 175 यात्री और 6 फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे, यह विमान बैंकॉक से वापस आ रहा था और लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरपोर्ट दक्षिण कोरिया के दक्षिणी भाग में है। स्थानीय मीडिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
रनवे से फिसलकर बाड़ से टकराया विमान
योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विमान रनवे से फिसलकर बाड़ से टकरा गया। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी तटीय एयरपोर्ट पर हुई। साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 25 दिसंबर को अजरबैजान एयरलाइंस का एक जेट विमान कजाकिस्तान के अक्तौ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 67 लोगों में से 47 की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण कोरिया: चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच दोबारा मतदान की मांग, सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी
AI Investment India: एआई निवेश में पिछड़ा भारत, उदय कोटक ने कंपनियों को दिया निवेश का अहम सुझाव
Hanwha Explosion: दक्षिण कोरिया की हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, पांच लोगों की मौत
महाराष्ट्र के युवाओं के लिए बड़ी पहल, कोरिया की तकनीक और स्किल सिस्टम से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
BREAKING: New video shows moment Boeing 737-800 plane carrying 181 people onboard crashes at Muan International Airport in South Korea.
pic.twitter.com/konxWBpnWy — AZ Intel (@AZ_Intel_) December 29, 2024
घटना के वक्त विमान में थे कुल 181 लोग
न्यूज एजेंस योनहाप के अनुसार, जब यह घटना हुआ तब विमान में कुल 175 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं ने दो जीवित लोगों को बरामद कर लिया है और अन्य यात्रियों की तलाश जारी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने सरकारी एजेंसियों को बचाव प्रयासों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
किस वजह से हुआ हादसा
योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि मुआन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आई। इसके बाद प्लेन एयरपोर्ट की फेंस से टकराया और क्रैश हो गया। क्रैश साइट पर बचाव कार्य जारी है। ज्यादातर लोग प्लेन के पिछले हिस्से में थे, उन्हें वहां से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। प्लेन में थाईलैंड के 2 यात्रियों के अलावा ज्यादातर साउथ कोरियाई थे।
Plane skids off runway while landing in south korea 28 passengers killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो-5 कॉरिडोर के लिए 84.34 करोड़ का टेंडर जारी; 2026 के अंत तक शुरू होगी यात्री सेवा
Jun 24, 2026 | 03:09 PMराम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
Jun 24, 2026 | 03:08 PMसेवानिवृत्ति के बाद साकार हो रहा सपना! नागपुर मनपा के सफाई कर्मचारियों को जल्द मिलेगा श्रम साफल्य योजना का लाभ
Jun 24, 2026 | 03:07 PMवाराणसी में अवैध कोचिंग संस्थानों पर बड़ा एक्शन, 8 सेंटर सील; 15 दिन तक चलेगा विशेष अभियान
Jun 24, 2026 | 03:04 PMAhmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
Jun 24, 2026 | 03:01 PMMP में रोजगार के लिए नवाचारों पर जोर; पर्यटन और कुटीर उद्योगों से युवाओं को जोड़कर बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
Jun 24, 2026 | 02:59 PMमुंबई-नवी मुंबई एयरपोर्ट मेट्रो-8 प्रोजेक्ट की रफ्तार बढ़ी; सिडको ने मंजूरियों के लिए मंगाईं बोलियां
Jun 24, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














