फिलीपींस में 350 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव डूबी, अब तक 13 शव बरामद, हादसे का खौफनाक VIDEO वायरल
Philippines News: दक्षिणी फिलीपींस में M/V ट्रिशा केर्स्टिन 3 फेरी डूब गई। 350 से अधिक लोग सवार थे। अब तक 215 बचाए गए, 13 शव बरामद, खोज अभियान जारी है।
- Written By: अक्षय साहू
दक्षिणी फिलीपींस फेरी समुद्र में डूबी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Philippines Ferry Sinks: दक्षिणी फिलीपींस में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक फेरी समुद्र में डूब गई। अधिकारियों के अनुसार, फेरी पर 350 से अधिक लोग सवार थे। बचाव दल ने अब तक कम से कम 215 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला है और 13 शव बरामद किए हैं। कुछ रिपोर्टों में मृतकों की संख्या अधिक बताई जा रही है, लेकिन शुरुआती आंकड़े अभी स्पष्ट नहीं हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है।
कोस्ट गार्ड ने बताया कि हादसा M/V ट्रिशा केर्स्टिन 3 फेरी के डूबने से हुआ। यह एलेसन शिपिंग लाइंस द्वारा संचालित इंटर-आइलैंड कार्गो और पैसेंजर फेरी थी, जो जाम्बोआंगा से रवाना होकर सुलु प्रांत के दक्षिणी जोलो द्वीप जा रही थी। जहाज पर कुल 332 यात्री और 27 क्रू सदस्य सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि कोई तकनीकी खराबी या यांत्रिक समस्या इसके डूबने का कारण रही। हादसा बसिलन प्रांत के पास हुआ, जहां मौसम सामान्य था।
फिलीपींस में फेरी दुर्घटना आम
बसिलन प्रांत के गवर्नर मुजीव हाटामन ने घटनास्थल पर मौजूद रहते हुए बताया कि बचाए गए कई यात्रियों और 2 शवों को प्रांतीय राजधानी इजाबेला लाया गया है। उन्होंने कहा, “मैं यहां घाट पर 37 लोगों को रिसीव कर रहा हूं, जिनमें से 2 की मृत्यु हो चुकी है।”
सम्बंधित ख़बरें
ग्रीस में 89 वर्षीय बुजुर्ग का खूनी खेल: एथेंस के सरकारी दफ्तर और कोर्ट में की अंधाधुंध गोलीबारी, कई घायल
ईरान के ‘शांति प्रस्ताव’ पर ट्रंप के तेवर नरम, लेकिन परमाणु डील पर फंसा पेच; क्या खत्म होगी जंग?
रूस से भारत आ रहा ‘अभेद्य’ S-400 मिसाइल सिस्टम, राजस्थान बॉर्डर पर होगी तैनाती! दुश्मन की हर हरकत पर रहेगी नजर
SCO में भारत की हुंकार: राजनाथ सिंह बोले- ‘युद्ध नहीं, संवाद है समाधान’, आतंकवाद पर दुनिया को दिया कड़ा संदेश
🚨🚨BREAKING UPDATES 🚨 🇵🇭 MIDNIGHT MARITIME TRAGEDY: PHILIPPINE FERRY SINKS, DOZENS FEARED LOST Disaster struck after midnight in the southern Philippines when a passenger ferry sank in rough seas, sending hundreds into the dark water. The M/V Trisha Kerstin 3, carrying 359… pic.twitter.com/ksCNeYjbCR — Core (SatoshiPlus) #BTC, #ETH & #BNB Believers (@corechaincrypto) January 25, 2026
फिलीपींस में क्यो होती है फेरी दुर्घटना
फिलीपींस एक द्वीपसमूह देश है, जहां हजारों द्वीपों के बीच यात्रा के लिए फेरी सबसे आम साधन है। लेकिन समुद्री दुर्घटनाएं यहाँ आम हैं। इसके प्रमुख कारण हैं बार-बार आने वाले तूफान, जहाजों की खराब हालत, क्षमता से अधिक यात्रियों को सवार करना और सुरक्षा नियमों का पालन न होना। दूरदराज के प्रांत जैसे सुलु, बसिलन और जोलो में ऐसी घटनाएं अधिक होती हैं।
यह भी पढ़ें: Canada Murder: भारतीय मूल के दिलराज सिंह की कनाडा में गोली मारकर हत्या, गैंगवार से जुड़ा मामला
इतिहास की सबसे भयानक घटना
दिसंबर 1987 में हुई डोना पाज फेरी दुर्घटना फिलीपींस और दुनिया की सबसे बड़ी शांति कालीन समुद्री आपदा मानी जाती है। मध्य फिलीपींस में फ्यूल टैंकर से टकराने के बाद फेरी डूब गई थी, जिसमें आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे। वर्तमान हादसा फिलीपींस सरकार के लिए गंभीर चुनौती है और बचाव कार्य अभी जारी है। लापता लोगों के परिजन अपने प्रियजनों की खोज में जुटे हैं।
