- Hindi News »
- World »
- Philadelphia Blast One Dead Two Injured Police Investigation
अमेरिका में ब्लास्ट से हड़कंप, एक की मौत, दो लोग गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
फिलाडेल्फिया में रविवार सुबह हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हुए। धमाके से पांच घर क्षतिग्रस्त हुए। कारणों की जांच जारी है और अधिकारियों ने अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
- Written By: अक्षय साहू

राहत-बचाव करते फायर ब्रिगेड कर्मी (फोटो- सोशल मीडिया)
फिलाडेल्फिया: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में रविवार की सुबह एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के चलते आसपास के कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलाडेल्फिया अग्निशमन विभाग के मुताबिक, फायर ब्रिगेड कर्मियों को सुबह पांच बजे से पहले विस्फोट की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि धमाके से लगभग पांच मकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने फिलहाल विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने जांच के बाद इस बारे में जानकारी देने की बात कही है।
साजिश का शक
पुलिस इस मामले की जांच हर संभावित एंगल से कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि धमाका संभवतः किसी मानवीय चूक की वजह से हुआ हो सकता है, लेकिन जांच साजिश की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
China Flood: चीन में बाढ़ से भारी तबाही, 25 लोगों की मौत और भारत में प्रचंड गर्मी का कहर
Trump Cuba Tension: अमेरिका और क्यूबा में बढ़ा तनाव, कैरेबियन सागर पहुंचा अमेरिकी नेवी का युद्धपोत
Iran Conflict: ट्रंप और नेतन्याहू के बीच तीखी बहस! फोन कॉल पर ईरान मुद्दे को लेकर आपस में भिड़े
Canada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
1 dead and 2 injured after three buildings collapse following explosion in Nicetown https://t.co/tTEV1xDPth via @nbcnews#Philadelphia #Philly #Nicetown — John Wellington (@HectorOrti46176) June 29, 2025
इससे पहले मई में फिलाडेल्फिया के एक पार्क में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन किशोरों समेत कुल नौ लोग घायल हुए थे। पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने जानकारी दी कि फेयरमाउंट पार्क में हुई इस फायरिंग में एक पुरुष और एक महिला की जान चली गई।
ट्रंप का दावा फेल! ईरान जल्द बनाएगा परमाणु बम? IAEA की चेतावनी से मचा हड़कंप
पुलिस के सामने हुई गोलीबारी
अधिकारी ने जानकारी दी कि ‘मेमोरियल डे’ के अवसर पर हुई गोलीबारी में घायल सभी व्यक्तियों की हालत अब स्थिर है। उन्होंने बताया कि पार्क में अधिकारियों की उपस्थिति के बावजूद यह घटना घटी। उन्होंने कहा, हम भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन स्थिति तब बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाती है जब कोई व्यक्ति यह तय कर लेता है कि वह भीड़ पर गोली चलाएगा।
Philadelphia blast one dead two injured police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा का सवाल, सरकार ने क्यों ब्लॉक किया कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? जानें सबकुछ
May 21, 2026 | 04:57 PM‘BMC का 100-डे रिपोर्ट कार्ड’, 21-सूत्रीय एजेंडे से टूटा ठेकेदारों का ‘कार्टेल’, जनता के बचे 1,000 करोड़
May 21, 2026 | 04:55 PMअभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, भड़काऊ भाषण मामले में मिला राहत
May 21, 2026 | 04:53 PMट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज सास ने जजों सहित 46 लोगों को किए थे ताबड़तोड़ फोन; CDR से खुला राज
May 21, 2026 | 04:48 PMमहाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे को हाईकोर्ट से राहत, फडणवीस-शिंदे के खिलाफ दबाव का केस रद्द, जानें मामला
May 21, 2026 | 04:29 PMCBI जांच ने लिया नया मोड़, मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद, अब पेपर खरीदने वाले अभिभावकों पर भी शिकंजा
May 21, 2026 | 04:28 PMIPL 2026 Controversy: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना, मैदान पर की थी यह बड़ी गलती
May 21, 2026 | 04:26 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM














