Pawan Kalyan: सिंगापुर के अस्पताल में पवन कल्याण ने बेटे से की मुलाकात, आग में झुलसा था मार्क शंकर

सिंगापुर में आंध्र प्रदेश के Deputy CM और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने अपने घायल बेटे से मुलाकात की है। बीते रोज कल्याण का बेटा मार्क शंकर स्कूल में आग लगने की घटना में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
सिंगापुर के अस्पताल में बेटे से मिले पवन कल्याण, स्कूल में लगी आग में झुलसा था बेटा मार्क शंकर
आंध्र प्रदेश के Deputy CM और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

सिंगापुर/अमरावती: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने अपने बेटे मार्क शंकर से सिंगापुर के एक अस्पताल में मुलाकात की, जहां उनका इलाज चल रहा है। दक्षिण-पूर्व एशिया के एक स्कूल में हाल ही में आग लगने की घटना में झुलसने के बाद मार्क को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धुएं के असर से उनके फेफड़ों में कई जटिल समस्याएं आईं है, जिस कारण उन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया। पवन कल्याण मंगलवार रात हैदराबाद से सिंगापुर पहुंचे और सीधे अस्पताल जाकर बेटे का हालचाल जाना।

पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉक्टरों की देखरेख में मार्क की हालत में सुधार हो रहा है। बुधवार सुबह उन्हें इमरजेंसी वार्ड से एक निजी कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों ने अगले तीन दिन तक निगरानी जारी रखने का फैसला किया है, ताकि धुएं के असर और फेफड़ों की स्थिति का पूरा मूल्यांकन किया जा सके। कल्याण बेटे के साथ कुछ समय अस्पताल में रुके और मेडिकल टीम से भी चर्चा की।

मार्क की हालत में सुधार

जनसेना पार्टी ने बताया कि फेफड़ों की स्थिति को लेकर डॉक्टर परीक्षण कर रहे हैं और शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। इलाज के लिए जरूरी सभी इंतजाम किए गए हैं और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें बुधवार को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

पवन कल्याण ने लिया बेटे का हालचाल

पवन कल्याण सिंगापुर पहुंचते ही सीधे अस्पताल गए और बेटे से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से भी बेटे की सेहत और इलाज को लेकर पूरी जानकारी ली।

पार्टी ने बताया कि कल्याण परिवार के सभी सदस्य बेटे के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं और लगातार अपडेट ले रहे हैं। जनसेना पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। आग की घटना में झुलसने और धुंए के कारण फेफड़ों की जटिलताओं की वजह से मार्क को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पार्टी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मार्क शंकर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

( ऐजेंसी इनपुट के साथ )

Navbharat Live
navbharatlive.com