हादसा या साजिश? बीच आसमान से गायब हुआ प्लेन…22 दिन से न मलबा मिल रहा न सुराग, दुनिया में हड़कंप
Australia News: ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया से उड़ान भरने वाला एक विमान 22 दिन पहले रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया, जिसे अब "नया बरमूडा ट्रायंगल" कहा जा रहा है। सवार तीनों का अभी तक कोई पता नहीं चला।
- Written By: अक्षय साहू
सांकेतिक तस्वीर
New Bermuda Triangle in Australia: बरमूडा ट्रायंगल को सालों से जहाजों और विमानों का रहस्यमयी कब्रगाह माना जाता है, जहां से गुजरने के बाद कई विमान और जहाज कभी वापस नहीं लौटे। अब इसी तरह का एक रहस्यमयी मामला ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया से सामने आया है, जिसे लोग “नया बरमूडा ट्रायंगल” कहने लगे हैं। यहां से उड़ान भरने वाला एक विमान 22 दिन पहले आसमान से अचानक गायब हो गया और अब तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में 72 वर्षीय ग्रेगरी वॉन, उनकी 66 वर्षीय पार्टनर किम वार्नर और उनका पालतू कुत्ता मौली सवार थे। ग्रेगरी खुद विमान उड़ा रहे थे और वे एक अनुभवी पायलट माने जाते थे। वे स्थानीय फ्लाइंग क्लब के वरिष्ठ सदस्य भी थे। ऑस्ट्रेलियाई सरकार लगातार विमान को ढूंढने की कोशिश कर रही है।
कहां से और कब उड़ान भरी थी?
यह फ्लाइट 2 अगस्त को तस्मानिया के जॉर्जटाउन एयरपोर्ट से दोपहर लगभग 1 बजे रवाना हुई थी। पहले इसे विक्टोरिया ले जाया गया और फिर न्यू साउथ वेल्स के हिल्सटन एयरपोर्ट की ओर उड़ान भरी गई। लेकिन जैसे ही विमान बास स्ट्रेट के ऊपर पहुंचा, वह अचानक रडार से गायब हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
AI Model Ban: ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, एंथ्रोपिक के पावरफुल एआई ‘Mythos 5’ को रातों-रात किया बंद
अफ्रीका में तेजी से फैल रहा जानलेवा वायरस इबोला, 149 लोगों की मौत; WHO ने दी बड़ी चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei का निधन के 4 महीने बाद 9 जुलाई को मशहद में होगा अंतिम संस्कार
कोलंबो से सिडनी जा रहे विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बची 233 यात्रियों की जान; देखें खौफनाक VIDEO
इसके बाद विमान के संपर्क करने की कई कोशिश की गई, लेकिन जब शाम तक कोई संपर्क नहीं हो पाया, तो परिवार ने अलार्म बजाया। इसके बाद खोज अभियान शुरू किया गया। ऑस्ट्रेलियाई एजेंसियों ने उत्तरी तस्मानिया, बास स्ट्रेट और विक्टोरिया के क्षेत्रों में हेलीकॉप्टरों, नावों और जहाजों की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया। लेकिन 22 दिनों की लगातार कोशिशों के बावजूद, न तो विमान का कोई मलबा मिला और न ही किसी दुर्घटना के संकेत।
बढ़ती जा रही है रहस्यमयता
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विमान से कोई इमरजेंसी सिग्नल भी नहीं भेजा गया था। यह एक ऐसा पहलू है जो जांचकर्ताओं को भी हैरान कर रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक अनुभवी पायलट बिना कोई चेतावनी दिए इस तरह गायब हो गया?
यह भी पढ़ें: इजरायली सेना ने गाजा में फिर बरपाया कहर, 3 पत्रकारों समेत 15 लोगों की मौत- VIDEO
वहीं, तस्मानिया पुलिस के इंस्पेक्टर निक क्लार्क ने बताया कि ग्रेगरी एक बेहद कुशल पायलट थे, लेकिन यह विमान नया था। अब सवाल उठता है कि, क्या इसमें कोई तकनीकी खराबी थी? या फिर यह किसी और गहरे रहस्य का हिस्सा है?
