Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Jaipur SMS Hospital |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान की गुपचुप डील! ‘रेयर अर्थ’ की पहली खेप पहुंची अमेरिका, सीक्रेट सौदे से मचा हड़कंप

US Pakistan Rare Earth Deal: पाकिस्तान ने अमेरिका को दुर्लभ खनिजों की पहली खेप भेजी है, जिसमें नीओडिमियम और प्रैसीओडिमियम जैसे कीमती तत्व शामिल हैं। इस डील को लेकर PTI ने इसे गुप्त सौदा बताया है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 07, 2025 | 07:30 AM

रेयर अर्थ की पहली खेप पहुंची अमेरिका, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rare Earths Deal: पाकिस्तान ने पहली बार दुर्लभ और महत्वपूर्ण खनिजों (रेयर अर्थ मिनरल्स) की एक खेप अमेरिका को भेजी है। यह खेप उस समझौते का हिस्सा है जो पिछले महीने एक अमेरिकी कंपनी के साथ पाकिस्तान के खनिज संसाधनों की खोज और विकास के लिए किया गया था। इस डील और खनिजों की खेप अमेरिका भेजे जाने को लेकर अब पाकिस्तान के अंदर विरोध की आवाज़ें उठने लगी हैं।

पाकिस्तान ने अपनी पहली खेप में अमेरिका को नियोडिमियम (Neodymium) और प्रैसीओडिमियम (Praseodymium) जैसे दुर्लभ खनिजों के साथ एंटिमनी (Antimony) और तांबे के कॉन्सन्ट्रेट (Copper Concentrate) का निर्यात किया है। हालांकि, इस सौदे को लेकर देश के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है। विपक्षी पार्टी पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) का आरोप है कि सरकार ने संसद की मंजूरी के बिना ही अमेरिका के साथ यह डील की है।

समझौते को जनता के सामने लाने की मांग

PTI ने शहबाज शरीफ सरकार से इस पूरे समझौते की पूरी जानकारी जनता के सामने लाने की मांग की है। दरअसल, 8 सितंबर को इस्लामाबाद में अमेरिकी कंपनी यूनाइटेड स्टेट्स स्ट्रैटेजिक मेटल्स (USSM) और पाकिस्तान की फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गेनाइजेशन (FWO) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ था। इस डील पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत अमेरिका को एंटीमनी, तांबा, सोना, टंगस्टन और अन्य दुर्लभ खनिजों का निर्यात किया जाएगा। इसके साथ ही, पाकिस्तान के भीतर खनन (माइनिंग) सुविधाएं भी स्थापित की जाएंगी।

अमेरिका को पोर्ट देने की पेशकश

पाकिस्तान से अमेरिका को भेजी गई पहली दुर्लभ खनिजों की खेप को दोनों देशों की सप्लाई चेन साझेदारी में अहम कदम माना जा रहा है। इससे पाकिस्तान की आमदनी बढ़ने और नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। अमेरिकी कंपनी USSM ने इस डिलीवरी को पाकिस्तान-अमेरिका रणनीतिक सहयोग में “ऐतिहासिक मील का पत्थर” बताया है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने अमेरिका को बलूचिस्तान के ग्वादर जिले स्थित पसनी पोर्ट के इस्तेमाल का प्रस्ताव भी दिया है, ताकि खनिजों का निर्यात सुगमता से हो सके।

यह भी पढ़ें:- बिहार इलेक्शन का एलान होते ही… नेपाल में भी बजा चुनावी बिगुल, जानें कब होगी वोटिंग

ट्रंप को दिए गए थे दुर्लभ खनिज

सितंबर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को एक उपहार बॉक्स दिया, जिसमें रेयर अर्थ मेटल्स और कीमती रत्न शामिल थे। माना जाता है कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में भारी मात्रा में दुर्लभ खनिज मौजूद हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान की खनिज संपदा की अनुमानित कीमत करीब 6 ट्रिलियन डॉलर है, लेकिन अब तक इनका व्यावसायिक दोहन बहुत सीमित रहा है।

इतिहास से सबक लेने की जरूरत

PTI के प्रेस सेक्रेटरी शेख वक्कास अकरम ने कहा कि इतिहास से सबक लेने की ज़रूरत है। उन्होंने याद दिलाया कि 1615 में मुगल बादशाह जहांगीर ने सूरत बंदरगाह पर अंग्रेजों को व्यापार की अनुमति दी थी, जिसके बाद औपनिवेशिक शासन की नींव पड़ी। उनके मुताबिक, पाकिस्तान सरकार को भी ऐसे निर्णयों में सावधानी बरतनी चाहिए।

Pakistan us rare earth minerals shipment secret deal pti protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 07:30 AM

Topics:  

  • America
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार इलेक्शन का एलान होते ही… नेपाल में भी बजा चुनावी बिगुल, जानें कब होगी वोटिंग

2

इस देश ने 10 हजार के नोट को किया एक, अब महज 5000 रुपये में बस जाएगा घर, इंडियंस के लिए फ्री है वीजा

3

तलवे चाटने से बाज नहीं आ रही पाकिस्तानी फौज, पहले ट्रंप को बनाया आका, अब शुरू कर दी चीन की चमचागिरी

4

अफीम वाला परफ्यूम बेच रहा था भारतीय शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार, डिपोर्ट करने की तैयारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.