-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Trump Sharif Munir White House Meeting Pakistan Rare Earth Mineral Deal
सूटकेस में खजाना लेकर अमेरिका पहुंचे मुनीर? खुलते ही ट्रंप की आंखों में आई चमक, यहां जानिए सीक्रेट
- Written By: अक्षय साहू
World News: व्हाइट हाउस में ट्रंप, शहबाज शरीफ और जनरल मुनीर की मुलाकात में पाकिस्तान ने रेयर अर्थ मिनरल्स दिखाए, जिससे अमेरिका के साथ खनिज साझेदारी की संभावनाएं जताई गईं।

पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मिले डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Trump-Munir Meeting in White House: पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व इस समय अमेरिका में मौजूद है। इस दौरान व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें आसिम मुनीर राष्ट्रपति ट्रंप को पाकिस्तान में पाए जाने वाले रेयर अर्थ मिनरल्स का नमूना दिखा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी उनके साथ मौजूद हैं।
व्हाइट हाउस की पिक्चर गैलरी में ट्रंप के साथ हुई इस बैठक की दस से ज्यादा तस्वीरें शामिल हैं। एक फोटो में शहबाज और मुनीर, ट्रंप को लकड़ी के डिब्बे में रखे रंग-बिरंगे पत्थर दिखा रहे हैं। इन पत्थरों में बास्टेनजाइट और मोनाजाइट जैसे खनिज हैं, जिनमें आमतौर पर सेरियम, लैंथेनम और नियोडिमियम जैसे दुर्लभ तत्व पाए जाते हैं।
बलूचिस्तान में रेयर अर्थ मिनरल्स होने का दावा
पाकिस्तान लंबे वक्त से दावा करता रहा है कि उसके पास तेल, गैस और खनिजों के बड़े भंडार हैं, खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में। हालांकि, अब तक इन खनिजों का कोई पक्के सबूत नहीं मिला है। लेकिन इस बार पाकिस्तान ने अमेरिकी कंपनी के साथ नए सहयोग की शुरुआत के मौके पर ट्रंप को इन खनिजों की झलक दिखाकर अपनी संभावनाएं जताई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान और अमेरिका के झंडों वाला लैपल पिन लगाया हुआ था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जताई और इसे शर्मनाक कहा। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि इस बैठक में शहबाज शरीफ, ट्रंप के साथ कुछ ज्यादा ही नजदीकी दिखा रहे थे। ये मुलाकात पाकिस्तान की उस कोशिश का हिस्सा है, जिसके जरिए वह अमेरिका के साथ रिश्ते मजबूत कर एक भरोसेमंद खनिज सप्लायर बनना चाहता है।
यह भी पढ़ें: जयशंकर ने यूएन में आतंकवाद को सुनाई खरी-खोटी, पाकिस्तान को क्यों लग गई मिर्ची
क्रिप्टो को लेकर हुए खास डील
इस बीच, एक और बात सामने आई है कि बिलाल बिन साकिब, जिन्हें अनौपचारिक रूप से पाकिस्तान का ‘क्रिप्टो मंत्री’ कहा जाता है, उन्होंने ट्रंप के क्रिप्टो सलाहकार पैट्रिक विट से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच क्रिप्टोकरेंसी में सहयोग के बारे में बातचीत हुई। बाद में, बिलाल को संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान शहबाज शरीफ के भाषण के समय क्रिप्टो को प्रमोट करते भी देखा गया।
Trump sharif munir white house meeting pakistan rare earth mineral deal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














