पाकिस्तान में पुलिस को निशाना बनाकर बड़ा फिदायीन हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 की गई जान; पूरे इलाके में दहशत
Pakistan Swat Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में शांति की मांग कर रहे लोगों पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस विस्फोट में 5 सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों सहित 15 लोगों की जान चली गई।
- Written By: अमन उपाध्याय
पाकिस्तान के स्वात में शांति मार्च पर भीषण फिदायीन हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Pakistan Swat Blast In Peace Rally: पाकिस्तान का उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठा है। रविवार, 2 अगस्त को स्वात जिले के काबल टाउन में आयोजित एक शांति मार्च के दौरान संदिग्ध आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 12 अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
पुलिस स्टेशन के पास हुआ धमाका
यह विस्फोट उस समय हुआ जब स्थानीय लोगों और स्वात अमन जिरगा नामक स्थानीय परिषद द्वारा आयोजित अमन पासून शांति रैली निकाली जा रही थी। पिछले कुछ समय से इलाके में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते उग्रवाद के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे थे। प्रदर्शनकारी शांति की अपील के साथ हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर मार्च निकाल रहे थे, तभी काबल पुलिस स्टेशन के पास यह धमाका हुआ।
🚨 BREAKING: A massive suicide blast has rocked the Kabal Police Station in Swat district, Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan. 💥 A peace rally was also underway nearby when the explosion occurred. Ateast 16 including 10 policemen killed and many injured.https://t.co/BY4gZrpFoo — Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) August 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
PoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड अटैक से हड़कंप, धमाके में लोगों के उड़े चीथड़े, 7 लोगों की मौत
US नेताओं की जुबान पर लगा गालियों का तड़का, ट्रंप-बाइडन ने तोड़े मर्यादा के सारे रिकॉर्ड; स्टडी में खुलासा
मदरसे में पैदा होते हैं जिहादी! बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर तसलीमा नसरीन ने जताई चिंता, जमात को लताड़ा
सुरक्षाबलों और नागरिकों को बनाया निशाना
क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (RPO) मलकंद द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस भीषण हमले में 5 पुलिसकर्मियों और 10 आम नागरिकों की जान चली गई है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा इलाका धुएं और चीख-पुकार से भर गया। शुरुआती जांच में यह एक फिदायीन यानी आत्मघाती हमला प्रतीत हो रहा है, जिसका मुख्य लक्ष्य वहां तैनात पुलिसबल और सुरक्षा घेरा था।
अस्पतालों में हाई अलर्ट
धमाके की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।
Pakishtan Ke To Lole Lag Gaye 🤣😂 Suicide bomber kills 14 outside police station in Pakistan’s Swat Valley Explosion took place near crowd rallying against a surge in violence in northwestern Pakistan.#SwatExplosion pic.twitter.com/6Yhk4iw5De — Shailendra Singh🇮🇳 (@shailenksingh) August 2, 2026
यह भी पढ़ें:- PoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
जनता का फुटा गुस्सा
स्वात घाटी में पिछले कुछ महीनों से हिंसा की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिससे स्थानीय लोग पहले से ही डरे हुए थे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन शांति की मांग कर रहे निहत्थे नागरिकों पर हुए इस हमले ने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
