पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड अटैक से हड़कंप, धमाके में लोगों के उड़े चीथड़े, 7 लोगों की मौत
Swat Suicide Attack: पाकिस्तान के स्वात में काबल पुलिस स्टेशन के गेट पर आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत और 18 घायल हो गए। शांति प्रदर्शन के दौरान हुए इस धमाके के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड अटैक(Image- Social Media)
Pakistan Swat Suicide Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक आत्मघाती हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, काबल पुलिस स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर हुए इस विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
स्वात के जिला पुलिस अधिकारी (DPO) के अनुसार, आत्मघाती हमलावर पुलिस स्टेशन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे गेट पर रोककर तलाशी लेनी चाही, तभी उसने अपने शरीर पर बंधे विस्फोटकों में धमाका कर दिया।
इलाके की घेराबंदी, जांच जारी
पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि फॉरेंसिक टीम और जांच एजेंसियां घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
केस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
एक झटके में इन सरकारी कर्मियों का वेतन हुआ डबल, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब मिलेगी इतनी सैलरी
सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक मचा बवाल! चाकू लेकर हमला करने पहुंचा युवक, देखें VIDEO
PoK में आखिर क्यों भड़का जनता का गुस्सा? अमेरिकी रिपोर्ट ने पाकिस्तान के दावों की खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
शांति रैली के बीच हुआ हमला
यह धमाका ऐसे समय हुआ, जब स्वात घाटी में हाल के महीनों में बढ़ी आतंकवादी गतिविधियों के विरोध में काबल चौक पर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। स्थानीय संगठन स्वाट अमन जिरगा की ओर से आयोजित इस शांति रैली में लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा बहाल करने और आतंकवादी हिंसा पर रोक लगाने की मांग की।
यह भी पढ़ें- मदरसे में पैदा होते हैं जिहादी! बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर तसलीमा नसरीन ने जताई चिंता, जमात को लताड़ा
धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस, बचाव दल तथा स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी। सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे शामिल लोगों और संभावित साजिश की जांच कर रही हैं।
