-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Rahim Yar Khan Airbase Not Functioning After Indian Air Strike
मलबा इतना कि साफ करने में लगेगा हफ्ता, भारत के अटैक में पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस हुआ तबाह, नॉन ऑपरेशनल घोषित
- Written By: आकाश मसने
भारत ने 10 मई को एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया था। इसका असर अब दिखने लगा है। पाकिस्तान ने एयरबेस को बंद कर दिया है और मलबा उठाने में जुट गया है।

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कर बड़ी गलती कर दी। अब उसे इस बात का ऐहसास हो रहा होगा। क्याेंकि भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। पहले तो पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। लेकिन इस हमले के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर गोलाबारी शुरू तो भारत ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया। इसका असर अब दिखने लगा है। पाकिस्तान ने एयरबेस को बंद कर दिया है और मलबा उठाने में जुट गया है।
पाकिस्तान का अहम सैन्य ठिकाना रहीम यार खान एयरबेस अब काम नहीं कर रहा है। भारत के जवाबी हमले में इस एयरपोर्ट का रनवे पूरी तरह बर्बाद हो गया है। अब पाकिस्तान ने इस एयरबेस को एक हफ़्ते के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसे नॉन ऑपरेशनल घोषित किया गया है।
पाकिस्तान ने जारी किया जारी NOTAM
पाकिस्तान ने इस संबंध में NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया है। यह नोटिस शनिवार शाम को पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी द्वारा जारी किया गया। यह NOTAM पाकिस्तानी समयानुसार 10 मई को शाम 4 बजे से लागू हो गया है और 18 मई को शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। यानी इस अवधि के लिए रहीम यार खान नूर बेस चालू नहीं रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश का कहर, दो घरों की छत गिरी; 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि बंद करने का कारण प्रगति पर चल रहा कार्य है। लेकिन पाकिस्तान की चालाकी देखो कि उसने यह नहीं बताया कि युद्ध जैसे महत्वपूर्ण समय में वह अपने सैन्य हवाई अड्डे पर क्या काम कर रहा है। NOTAM में कहा गया है कि यह एयरबेस फिलहाल उड़ान के लिए चालू नहीं होगा।
शेख जायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता है
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के दक्षिणी भाग में स्थित इस एयरबेस को अस्थायी रूप से बंद करना और बंद करने की टाइमिंग अहम एयरबेस पर भारत द्वारा किए गए घातक हमले की पुष्टि करता है। रहीम यार खान एयरबेस, जिसे आधिकारिक तौर पर शेख जायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता है। यह हवाई अड्डा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहीम यार खान शहर के पास स्थित है। हवाई अड्डा शहर से लगभग 4.6 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।
क्या लिखा है नोटम में?
रविवार शाम को ऑपरेशन सिंदूर पर एक ब्रीफिंग में भारतीय वायु सेना ने सैटेलाइट तस्वीरों से पुष्टि की कि भारत ने रहीम यार खान वायुसेना अड्डे के रनवे पर हमला किया था। इस स्ट्राइक में हवाई अड्डा नष्ट हो गया।नोटम के लिए जारी इस मैसेज में लिखा गया है। “RWY NOT AVBL FOR FLT OPERATION WIP”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के अनुसार, NOTAM में ‘WIP’ कोड का उपयोग प्रगति पर चल रहे कार्य को इंगित करता है। अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के अनुसार, ‘WIP’ का अर्थ हवाई अड्डे की सतह पर किए जा रहे किसी भी प्रकार कार्य से है। यह देखते हुए कि NOTAM में विशेष रूप से एयरबेस पर रनवे का उल्लेख किया गया है, यह दर्शाता है कि प्रगति पर चल रहा कार्य रनवे पर ही किया जा रहा है।
रहीम यार खान एयरबेस में शेख जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है। फ्लाइटराडार24 पर उपलब्ध एयरपोर्ट डेटा के मुताबिक, रनवे 01/19- बिटुमिनस इसका एकमात्र सतह वाला रनवे है और इसकी लंबाई 3,000 मीटर या 9,843 फीट है।
हालांकि इस हवाई अड्डे का संचालन पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (PCAA) द्वारा किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल पाकिस्तान वायु सेना (PAF) द्वारा सैन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है।
भारत ने 10 मई को बनाया था निशाना
बता दें कि 10 मई को पाकिस्तानी हमले का जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के कई सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाया था। भारत के मिसाइल हमले में राफ़ीकी, मुरीद, सुक्कुर, चकलाला, रहीम खान एयरबेस, चुनियन एयरबेस, नूर खान एयरबेस, सरगोधा एयरबेस मुख्य लक्ष्य थे। भारत के हमले में रहीम खान एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचा है। और इसके रनवे पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है। अब पाकिस्तान इस मलबे को साफ कर रहा है। और गड्ढे की मरम्मत कर रहा है।
एयरबेस का मुख्य रनवे जो करीब 3,000 मीटर लंबा है, पूरी तरह से नष्ट हो गया। सैटेलाइट इमेजरी और वीडियो फुटेज में रनवे पर एक बड़ा गड्ढा दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के हमलों में एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और दो हैंगर नष्ट हो गए। रडार यूनिट और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा, जिससे एयरबेस की परिचालन क्षमता अस्थायी रूप से बाधित हो गई।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि भारत ने इन एयरबेस पर अपने लड़ाकू विमानों से हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागी हैं। भारत ने रविवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 100 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं। जबकि 40 से 50 पाकिस्तानी सैनिक और अधिकारी मारे गए हैं।
Pakistan rahim yar khan airbase not functioning after indian air strike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा में गाड़ियों को लेकर खींचतान, सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर ने लौटाई सरकारी कार; सभापति अड़े
Jul 03, 2026 | 04:09 PM4 लोगो की बारिश ने ली जान , यवतमाल आकाशीय भिजली गिरने से मौत, मृतक के परिजनों को 4 लाख की सहायता मंजूर
Jul 03, 2026 | 04:02 PMRCB फैंस के लिए Nothing का धमाका, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन Phone (4b), स्टॉक खत्म होने से पहले जान लें डिटेल
Jul 03, 2026 | 04:00 PMचन्नी गुट की खुली बगावत! राजा वडिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
Jul 03, 2026 | 03:55 PMपंजीयन विभाग की नई पहल: ऑनलाइन होगी स्टांपिंग, किरायानामा और पट्टा विलेख बनाना हुआ आसान
Jul 03, 2026 | 03:53 PMMrityu Panchak: आज रात आधी रात के बाद शुरू होगा ‘मृत्यु पंचक’, अगले 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम
Jul 03, 2026 | 03:51 PMउमरखेड़ शिवसेना कार्यकर्ता रमेश चव्हाण हमला कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, यवतमाल में सनसनी
Jul 03, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














