Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पोलियो ने खोली पाकिस्तान की पोल, भारत पर हमले के लिए हथियार…लेकिन बच्चों के लिए नही दवाई

Pakistan News: पाकिस्तान में पोलियो का एक और मामला सामने आया है, जिससे 2025 में कुल 24 केस हो चुके हैं। हथियारों पर खर्च जारी है, लेकिन बच्चों को पोलियो वैक्सीन देना अब भी बड़ी चुनौती है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Sep 01, 2025 | 09:59 PM

पाकिस्तान में पोलियो का नया केस सामने आया (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Polio in Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो का एक और नया मामला सामने आया है, जिससे साल 2025 में अब तक देश में रिपोर्ट किए गए मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इस खुलासे ने एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खोल दी है। शहबाज शरीफ सरकार के पास चीन और तुर्की से भारत पर हमला करने के लिए हथियार खरीदने के लिए तो पैसे है, लेकिन देश के बच्चों को पोलिया की दवाई उपल्बध कराने के लिए नहीं।

इस्लामाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की क्षेत्रीय पोलियो उन्मूलन प्रयोगशाला ने सोमवार को पुष्टि की कि यह मामला टैंक जिले की यूनियन काउंसिल पिंग ए से सामने आया है। संक्रमित बच्ची की उम्र 20 महीने है और वह जंडोला तहसील के बेतानी जनजातीय क्षेत्र की निवासी है। उसकी कोई यात्रा इतिहास नहीं होने से यह स्पष्ट होता है कि वायरस स्थानीय स्तर पर फैल रहा है और इस क्षेत्र में टीकाकरण की पहुंच सीमित है।

एक साल में 24 नए मामले

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक सामने आए 24 मामलों में से 16 खैबर पख्तूनख्वा, 6 सिंध, 1 पंजाब और 1 पाकिस्तान-अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान से हैं। नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (NEOC) के अधिकारियों ने इस घटनाक्रम को “चिंताजनक लेकिन अप्रत्याशित नहीं” बताया है। उनके अनुसार, देश के सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में बच्चों तक टीकाकरण पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है, विशेष रूप से टैंक, उत्तर और दक्षिण वजीरिस्तान तथा अन्य जनजातीय क्षेत्रों में।

सोमवार से पूरे पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन अभियान की एक नई लहर शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पांच वर्ष से कम उम्र के 2.8 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी टीके देना है। इस राष्ट्रव्यापी प्रयास में 2.4 लाख से अधिक पोलियो कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

पोलियो कार्यकर्ताओं को हमले आम

बता दे कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया के केवल दो ऐसे देश हैं, जहां अब भी वाइल्ड पोलियोवायरस स्थानिक (एंडेमिक) रूप से मौजूद है। देश के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में पोलियो कार्यकर्ताओं को हमलों का भी सामना करना पड़ता है, जिससे अभियान की राह और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

यह भी पढ़ें: भारत के बाद पाकिस्तान ने भी अमेरिका में रोकी डाक सेवा, ट्रंप टैरिफ को बताई वजह

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पोलियो एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। इसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन बार-बार दी जाने वाली वैक्सीन से बच्चों को जीवनभर की सुरक्षा प्रदान की जा सकती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pakistan polio outbreak 2025 total cases now 24

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 09:59 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Polio Drop
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

आसमान में अटकी रही EU की महिला नेता की जान, रूस पर लगाया प्लेन का GPS जाम करने का आरोप

2

भारत के बाद पाकिस्तान ने भी अमेरिका में रोकी डाक सेवा, ट्रंप टैरिफ को बताई वजह

3

PM मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में दिया खास संदेश, सदस्य देशों को बताया समृद्धि का मूलमंत्र

4

गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान सेना का हेलीकाप्टर क्रैश, 2 पायलट समेत पांच की मौत- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.