Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट

Babar Azam: वेस्टइंडीज दौरे के बीच बाबर आजम की कप्तानी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने टेस्ट कप्तानी स्वीकार करने से पहले तीनों फॉर्मेट की कमान मांग दी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 28, 2026 | 06:27 PM

बाबर आजम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Babar Azam Pakistan Captaincy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। पाकिस्तानी टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है और पहले टेस्ट मैच खेल रही है। जहां एक बार फिर पाकिस्तान का नेतृत्व बाबर आजम कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच बाबर आजम को लेकर खबर सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जब बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम की कप्तानी करने के लिए कहा, तो बाबर ने पीसीबी के सामने एक बड़ी शर्त रख दी। बताया जा रहा है कि बाबर ने बोर्ड के सामने शर्त रखा कि वो तभी टेस्ट टीम कप्तानी करेंगे जब उन्हें तीनों फॉर्मेट की कमान दी जाए। बोर्ड अगर बाबर की शर्त मान लेता तो शाहीन शाह अफरीदी से जल्द ही वनडे की कप्तानी छीन सकती है।

तीनों फॉर्मेट की कप्तानी चाहते हैं बाबर

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जुलाई को टेस्ट कप्तान की घोषणा से पहले दो चयनकर्ता बाबर से मिले थे क्योंकि उनके पास टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए बाबर के अलावा कोई और कोई विकल्प नहीं था। बाबर ने बाकी दो फॉर्मेट में भी कप्तानी मिलने की शर्त पर यह रोल स्वीकार किया।

सम्बंधित ख़बरें

कुवैत ने पाकिस्तान के साथ किया बड़ा रक्षा समझौता, शाही आदेश जारी होते ही बढ़ी हलचल, जानें क्या है खास

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर हमेशा तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के अकेले कप्तान बनना चाहते थे। बाबर आजम ने टेस्ट कप्तान बनने से पहले तीनों फॉर्मेटों के कप्तान बनाए जाने की शर्त रखी। इसके जवाब में चयनकर्ताओं ने कहा कि अगर टीम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों में अच्छा करती है, तो उन्हें सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी जाएगी।

शाहीन से छीन जाएगी कप्तानी

फिलहाल तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अभी वनडे टीम के कप्तान हैं। शाहीन का बतौर कप्तान निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। 2024 में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ एक खराब सीरीज के बाद टी20 कप्तान के पद से हटा दिया गया था। फिलहाल सलमान अली आगा टी20 फॉर्मेट के कप्तान हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शान मसूद को टेस्ट के कप्तान से हटाने से पहले दो महीने का इंतजार किया। दिसंबर 2023 से मसूद ने 16 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की। इसमें 12 मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ICC रैंकिंग पर नजर, जानिए किस स्थान पर हैं दोनों टीमें

सलमान ने टेस्ट की कप्तानी से किया इनकार

टेस्ट कप्तानी के लिए चयनकर्ताओं ने सलमान आगा से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने ये जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था। वह टी20 कप्तान के तौर पर संघर्ष कर रहे हैं। इस साल फरवरी-मार्च में टी20 विश्व कप और टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में टीम और उनका निजी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

Babar azam demands all format captaincy before leading pakistan test team

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 06:26 PM

Topics:  

  • Babar Azam
  • Cricket
  • Pakistan
  • PCB

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.