- Hindi News »
- World »
- Afghanistan Earthquake 800 Dead 2500 Injured Pm Modi Expresses Grief
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: अब तक 800 जिंदगियां दफन…2500 से ज्यादा घायल, PM मोदी ने जताया दुख
Afghanistan News: पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में रविवार देर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, अब तक 800 लोगों की मौत की खबर है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया।
- Written By: अक्षय साहू

अफगानिस्तान में भूकंप से 800 लोगों की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
Earthquake in Afghanistan: पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में रविवार देर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप इतना खरतनाक था कि इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इससे अब तक 800 लोग अपनी जान गंवा चुकें है, जबकि 2,500 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। इसी बीच पधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों प्रति शोक व्यक्त किया है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “अफगानिस्तान में आए भूकंप में हुई जान-माल की हानि से बहुत दुखी हूँ। इस मुश्किल समय में भारत की संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” उन्होंने कहा, “हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है।” विदेश मंत्री डाॅ एस जयशंकर ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख जताया है।
Deeply saddened by the loss of lives due to the earthquake in Afghanistan. Our thoughts and prayers are with the bereaved families in this difficult hour, and we wish a speedy recovery to the injured. India stands ready to provide all possible humanitarian aid and relief to those… — Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
पाकिस्तान सीमा के पास आया भूकंप
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, 6.0 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में आया। यह इलाका पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है। भूकंप का केंद्र जमीन से केवल 8 किलोमीटर (5 मील) की गहराई में था। इसके लगभग 20 मिनट बाद उसी क्षेत्र में एक और झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.5 रही और गहराई 10 किलोमीटर मापी गई।
सम्बंधित ख़बरें
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
622 people killed, hundreds are missing while over 2000 people are injured due to the deadly #earthquake in Eastern Afghanistan . This is really heartbreaking 💔. Prayers for our Afghan brothers and sisters. The world should come forward to help humanity. pic.twitter.com/GdP74aFhrK — Baba Banaras™ (@RealBababanaras) September 1, 2025
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पूर्वी अफगानिस्तान में आए इस भीषण भूकंप में अब तक 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में अधिकांश कुनार प्रांत के दूरदराज इलाकों से हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भारत कंधे से कंधा…’, पुतिन संग 40 मिनट वार्ता के बाद दिल्ली रवाना हुए PM मोदी, जानें क्या हुई बात
अफगानिस्तान में आते रहते हैं भूकंप
अफगानिस्तान का भूकंपों से जुड़ा इतिहास बेहद लंबा और विनाशकारी रहा है। यहां अक्सर हल्के और तीव्र भूकंप आते रहते हैं। 7 अक्टूबर 2023 को देश में 6.3 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद कई तीव्र झटके महसूस किए गए। तालिबान सरकार के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 4,000 लोगों की मौत हुई, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने यह संख्या करीब 1,500 कम बताई थी। इस भूकंप को हाल के सालों में अफगानिस्तान को सबसे बुरी तरह से प्रभावित करने वाली प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जाता है।
Afghanistan earthquake 800 dead 2500 injured pm modi expresses grief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














