-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Postal Service To Us Stopped By Pakistan Trump Tariff Effect
भारत के बाद पाकिस्तान ने भी अमेरिका में रोकी डाक सेवा, ट्रंप टैरिफ को बताई वजह
- Written By: अक्षय साहू
US Tariff: पाकिस्तान ने अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैक्स और टैरिफ नियमों के बाद अमेरिका को जाने वाली डाक सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी, जिससे पोस्टल कम्युनिकेशन और व्यापारिक लेनदेन प्रभावित हो रहे हैं।

अमेरिका में पाकिस्तानी डाक सेवा पर रोक (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Stop Postal Service to US: अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैक्स और टैरिफ नियमों के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका को जाने वाली डाक सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान पोस्ट ने अमेरिका के लिए बुक की गई डाक की डिलीवरी रोक दी है, क्योंकि आशंका है कि वाशिंगटन के नए नियमों के तहत यह वापस लौटा दी जाएगी।
अमेरिकी प्रशासन ने 25 जुलाई को जारी आदेश के तहत पहले से लागू ड्यूटी-फ्री सुविधा को समाप्त कर दिया है। नए फैसले से अमेरिकी डाक व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि अब अमेरिका जाने वाली सभी डाक पर टैक्स देना अनिवार्य होगा। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पोस्टल कम्युनिकेशन प्रभावित हुआ है।
9 देशों ने रोकी अमेरिका में डाक सेवा
जानकारी के अनुसार, अमेरिका में डाक सेवा केवल पाकिस्तान ने ही नहीं, बल्कि इसे पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्वीडन, जर्मनी, इटली और डेनमार्क जैसे देश इस पर रोक लगा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया पोस्ट ने 26 अगस्त से अमेरिका और प्यूर्टो रिको को डाक भेजने पर आंशिक निलंबन की घोषणा की। एजेंसी ने कहा कि यह फैसला अमेरिकी सरकार द्वारा कस्टम और इंपोर्ट टैरिफ नियमों में हाल में किए गए बड़े बदलावों के चलते लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
कुवैत ने पाकिस्तान के साथ किया बड़ा रक्षा समझौता, शाही आदेश जारी होते ही बढ़ी हलचल, जानें क्या है खास
इजरायल की नाराजगी के बावजूद तुर्की को F-35 देना चाहते हैं ट्रंप, क्या भड़क सकता है नया विवाद?
अब 800 अमेरिकी डॉलर तक की वैल्यू वाले सामान पर भी ड्यूटी लगाई जाएगी, जबकि पहले यह टैक्स-फ्री होता था। इससे ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों के लिए अमेरिकी ग्राहकों को सामान भेजना कठिन हो गया है। वहीं, स्विट्जरलैंड की स्विस पोस्ट ने भी अमेरिका जाने वाले सभी पार्सल स्वीकार करना बंद कर दिया है, केवल जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र जैसी एक्सप्रेस मेल को ही अनुमति दी गई है। एजेंसी ने कहा कि नए अमेरिकी कस्टम नियम नियमित शिपिंग प्रक्रिया में बाधा डालते हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के करीबी नवारो ने ब्राह्मण को बताया मुनाफाखोर, BJP के साथ विपक्षी नेताओं ने लगा दी क्लास
50 फीसदी टैरिफ के बाद भारत ने उठाया कदम
भारत के डाक विभाग ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए पार्सल शिपमेंट पर रोक लगा दी है। विभाग ने सभी प्रकार की डाक जैसे पत्र, दस्तावेज और उपहार जो 100 अमेरिकी डॉलर तक के मूल्य के हैं, उनकी बुकिंग निलंबित कर दी है। विभाग का कहना है कि “कैरीयर की अक्षमता और अनिश्चित नियामक ढांचे” के कारण अमेरिका को भेजी जाने वाली सभी श्रेणियों की डाक पर पूर्ण रोक लगाई गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Postal service to us stopped by pakistan trump tariff effect
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














