पाकिस्तान में हिंदू युवक की सरेआम पिटाई, बहन रो-रो कर मांगती रही रहम की भीख; देखें VIDEO
पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कराची में एक कारोबारी ने एक हिंदू युवक की बेरहमी से पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पीड़ित की बहन बार-बार..
- Written By: अमन उपाध्याय
पाकिस्तान में हिंदू युवक की सरेआम पिटाई, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे व्यवहार से दुनिया अनजान नहीं है। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसने इन अत्याचारों की सच्चाई को उजागर कर दिया है। यह वीडियो पाकिस्तानी मीडिया कारोबारी सलमान फारूक का है, जिसमें वह एक हिंदू युवक की बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है। यह घटना कराची के हाई-प्रोफाइल इलाके डिफेंस सोसाइटी की बताई जा रही है, जिसे देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है।
बॉयोनिक फिल्म्स के मालिक सलमान फारूक ने एक हिंदू युवक सुधीर धुन राज की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसकी बाइक गलती से उनकी कार से टकरा गई थी। यह घटना कराची के डिफेंस सोसाइटी इलाके की है, जब सुधीर अपनी बहन कल्पना के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। रास्ते में इत्तेहाद इलाके में उसकी बाइक सलमान फारूक की गाड़ी से हल्की सी टकरा गई।
रहम की गुहार लगाती रही बहन
इस मामूली बात पर सलमान फारूक और उनके निजी सुरक्षा गार्डों ने सुधीर को पकड़कर बेरहमी से पीटा। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान फारूक एक हिंदू युवक का हाथ पकड़े हुए हैं, जबकि उसी दौरान कार में बैठा सुरक्षा गार्ड उस युवक को लगातार थप्पड़ मारता है। इस भयावह दृश्य के बीच युवक की बहन कल्पना सलमान फारूक के सामने हाथ जोड़कर अपने भाई को छोड़ने की विनती करती रही, लेकिन उसकी गुहार को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
देखें Video-
Disgusting. #SalmanFarooqui, CEO of #BionicFilms, proves how heartless the elite can be. Over a minor incident, he chose violence while the victim’s sister PLEADED for mercy. How cruel can you be? This isn’t power, it’s inhumanity.🔥pic.twitter.com/rFcPEDLcU5 — Mansoor Dhillon 🇵🇸 (@MansoorDhillon_) June 2, 2025
बाइडेन की जगह ‘गुप्त सरकार’ से चल रहा था अमेरिका? खुलासे से मचा हड़कंप, ट्रंप ने बिठाई जांच
गिरफ्तार हुआ सलमान फारूक
रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गहरा गुस्सा देखने को मिला। कई लोगों ने सलमान फारूक की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत के आधार पर फारूक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फारूक पर जान से मारने की धमकी देने, शारीरिक हमला करने, गालियां देने और महिलाओं को परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद सलमान फारूक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अदालत में पेशी के दौरान वकीलों में काफी नाराजगी देखने को मिली, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस को उन्हें सुरक्षा के बीच वहां से ले जाना पड़ा।
