Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान में प्रकृति का प्रलय, सैकड़ों मौतें हजारों लापता; दर्जनों गांवों का मिटा नामोनिशान

Pakistan में भारी बारिश और बाढ़ ने खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र, खासकर बुनेर जिले में भयंकर तबाही मचाई है। 307 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। राहत कार्य खराब मौसम के कारण चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Aug 16, 2025 | 07:46 PM

पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan monsoon disaster: पाकिस्तान प्रकृति की भीषण आपदा की चपेट में है। खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाके भारी बारिश और बाढ़ से पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। बुनर जिले में हालात सबसे ज्यादा भयावह हैं, जहां अकेले 184 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मिलाकर अब तक 307 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों लोग लापता हैं जिनका तो अभी कुछ पता ही नहीं है और साथ ही बचाव दल भी लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासन की चेतावनी है कि वहां बारिश 21 अगस्त तक जारी रह सकती है।

भारी बारिश और बाढ़ ने न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के तमाम हिस्सों को भी प्रभावित किया है। भारत और नेपाल के कुछ राज्यों में भी बाढ़ और भूस्खलन से लोगों की जान गई और संपत्ति का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बारिश से बुनियादी ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है। कई सड़कें बंद हैं, पुल बह गए हैं और हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं।

सबसे ज्यादा असर बुनर और शांगला में

राजधानी इस्लामाबाद से तीन घंटे की दूरी पर स्थित बुनर जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन ने दर्जनों गांवों को तबाह कर दिया। अकेले इस इलाके में 93 शव बरामद किए गए हैं। वहीं शांगला में भारी बारिश के कारण एक इमारत की छत गिरने से 34 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय मुख्य सचिव शहाब अली शाह ने कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं, लेकिन सेना और प्रशासन मिलकर राहत कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

राहत और बचाव की जंग

डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ईशाक डार ने जानकारी दी कि राहत और बचाव कार्य के लिए सिविल और मिलिट्री टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। प्रभावित परिवारों के लिए मेडिकल कैंप और राहत शिविर लगाए गए हैं। जिनके घर उजड़ गए हैं, उनके लिए खाने और पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। भारी मशीनरी की मदद से सड़कों को बहाल करने की कोशिश हो रही है ताकि फंसे लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके। प्रधानमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है और आपातकालीन फंड जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत दौरे पर रहेंगे, सरकार ने की आधिकारिक पुष्टि

वहीं चिंता भविष्य यह है कि अगर बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो बुनर और शांगला जैसे इलाके और ज्यादा संकट में आ सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती लोगों को सुरक्षित निकालना और उन्हें राहत पहुंचाना है।

Pakistan floods buner shangla 307 dead rain disaster

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2025 | 07:46 PM

Topics:  

  • Flooding
  • Heavy Rains
  • Pakistan

सम्बंधित ख़बरें

1

तनाव के बीच भारत-पाक का बड़ा कदम, एक-दूसरे को क्यों सौंपी परमाणु ठिकानों की लिस्ट? जानिए पूरी वजह

2

सेना ने PAK की नापाक साजिश को किया नाकाम…IED और गोला-बारूद से भरा बैग बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

3

नए साल पर पाक सेना प्रमुख Asim Munir का भड़काऊ बयान, भारत को लेकर कही ये बात

4

फेसबुक लाइव ने खोली पाकिस्तान की पोल, भारत के खिलाफ जहर उगलता दिखा पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.