- Hindi News »
- India »
- Chinese Foreign Minister Wang Yi Meet With Doval And Jaishankar Talks On Border Dispute
चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत दौरे पर रहेंगे, सरकार ने की आधिकारिक पुष्टि
विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा NSA डोभाल के न्यौते पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत दौरे पर आएंगे। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर भी वांग यी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।
- Written By: सौरभ शर्मा

चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा की पुष्टि (फोटो- सोशल मीडिया)
India China Talk: भारत सरकार ने सीमा विवाद के मुद्दे पर चर्चा के लिए चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा की पुष्टि की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर, चीनी विदेश मंत्री वांग यी 18-19 अगस्त 2025 को भारत के दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वांग यी की भारत यात्रा भारत-चीन सीमा के मुद्दे पर दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच 24वें दौर की बैठक होगी। चीन की ओर से विशेष प्रतिनिधि वांग यी और भारत की ओर से NSA अजीत डोभाल इस बैठक में शामिल होंगे।
चीनी सरकार ने भी जारी किया बयान
चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर वांग यी की भारत यात्रा की जानकारी दी। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री और चीन-भारत सीमा विवाद पर चीन की तरफ से विशेष प्रतिनिधित्व करने वांग यी 18 से 20 अगस्त तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। भारतीय पक्ष के निमंत्रण पर, सीमा विवाद पर चीन और भारत के विशेष प्रतिनिधियों के बीच 24वें दौर की बैठक होगी।’
वांग यी की भारत यात्रा का समय बेहद महत्वपूर्ण
वांग यी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। भारत ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले की आलोचना की और भारी टैरिफ को अन्यायपूर्ण बताया। अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के तुरंत बाद, भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रूस का दौरा किया। इसके बाद डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी को सीमा विवाद पर बातचीत के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे वांग यी ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए चीन का दौरा करेंगे। चीन 31 अगस्त से 1 सितंबर तक तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जहाज हादसे पर जयशंकर के कड़े रुख के बाद झुका ईरान! Hormuz Strait को लेकर भारत को दिया सुरक्षा का नया वादा
BRICS 2026 Summit: सम्मेलन में आज दूसरे दिन शामिल होंगे एस जयशंकर, दुनिया के 10 बड़े नेताओं से होगी खास मुलाकात
होर्मुज से पश्चिम तक… BRICS में भारत का सख्त संदेश, जानें क्या-क्या बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन; होर्मुज संकट और सीजफायर पर हुई गहन चर्चा
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के साथ टाइटलर को देख आगबबूला हुई भाजपा, कहा- अब तो सारी हदें पार कर दीं
गलवान में हिंसक झड़प से हुआ दोनों देशों के संबंधों में तनाव
प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार जून 2018 में चीन का दौरा किया था। इसके बाद, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अक्टूबर 2019 में भारत आए थे। हालांकि, पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध के कारण दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट आ गई थी। हालांकि, कई दौर की बातचीत के बाद सीमा पर तनाव कम हुआ। सीमा पर तनाव कम होने के बाद, अक्टूबर 2024 में रूसी शहर कजान में प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने का निर्णय लिए जा सकते है।
Chinese foreign minister wang yi meet with doval and jaishankar talks on border dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














