Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेड अलर्ट पर इस्लामाबाद! पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 883 लोगों की मौत

Pakistan floods News: पाकिस्तान में जून के अंत से जारी मूसलाधार बारिश ने पूरे देश में भारी तबाही मचा दी है। इस बारिश से अब तक 883 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1,200 लोग घायल हुए हैं।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 04, 2025 | 01:54 PM

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan floods: पाकिस्तान में जून के अंत से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे देश में कहर मचा दिया है। इस मानसूनी बारिश में हुए हादसों में अब तक भारी बारिश के चलते 883 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 1,200 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, बुधवार की देर रात बारिश से संबंधित घटनाओं में दो और बच्चों की मौत हो गई। इनमें से एक बच्चा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में और दूसरा इस्लामाबाद में हुई आपदा का शिकार हुआ।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) ने चेतावनी जारी की है कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश जारी रहने से लाहौर, गुजरांवाला, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में शहरी बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

भारी बारिश से बेहाल पाकिस्तान

NDMA ने बुधवार को अपने राष्ट्रीय आपात संचालन केंद्र (एनईओसी) के माध्यम से चेतावनी जारी की है कि अगले 12 से 24 घंटों में पाकिस्तान के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सबसे ज्यादा असर खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) और पंजाब प्रांतों में देखने को मिला। केपी में अब तक 488 लोगों की मौत और 360 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तानी समाचारपत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अन्य क्षेत्रों में भी भारी तबाही हुई है। सिंध में 58, पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओजीबी) में 41, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 38, बलूचिस्तान में 26 और इस्लामाबाद में 9 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं।

सैकड़ों गांव गंभीर खतरे में

पंजाब के गंदा सिंह वाला क्षेत्र में सतलुज नदी का जलस्तर असामान्य रूप से बढ़ा रहेगा और चिनाब नदी में नई बाढ़ मराला तक पहुंच सकती है, ऐसा मौसम विभाग ने चेतावनी में बताया है। पंजनद नदी जहां चिनाब, रावी और सतलुज मिलती हैं उनमें 4 और 5 सितंबर के बीच जलस्तर में वृद्धि की संभावना है। इससे हजारों एकड़ कृषि भूमि और सैकड़ों गांव गंभीर खतरे में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- पता नहीं कब आजाद होंगे! मेरा देश जिहादियों की गिरफ्त में, तसलीमा नसरीन का छलका दर्द

केपी के विभिन्न हिस्सों जैसे चित्राल, दीर, स्वात, बुनेर और एबटाबाद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकारियों ने निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा जताया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों के उफान और भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है। पीडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, चिनाब नदी में आई बाढ़ ने पंजाब के झांग जिले के 261 गांवों और मुजफ्फरगढ़ के कम से कम 24 गांवों को पानी में डुबो दिया।इस दौरान करीब 6,000 से ज्यादा मवेशी बहकर खो गए। इसके अलावा, 9,200 से अधिक घर तबाह हो गए हैं। पूरे देश में बाढ़ की वजह से लगभग 240 पुल और 670 किलोमीटर से अधिक सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

Pakistan floods 883 deaths islamabad rain alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 01:54 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Pakistan News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पता नहीं कब आजाद होंगे! मेरा देश जिहादियों की गिरफ्त में, तसलीमा नसरीन का छलका दर्द

2

गजब फंसे ट्रंप! अब सुप्रीम कोर्ट करेगा आखिरी फैसला… टैरिफ को लेकर बढ़ी राष्ट्रपति की मुश्किलें

3

रिपोर्ट ने खोला राज! बस एक कदम दूर था ईरान… परमाणु बम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

4

मौत का सफर! लिस्बन में इलेक्ट्रिक स्ट्रीटकार दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत; कई लोग गंभीर रूप से घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.