Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारी बारिश से तबाही का मंजर, 48 घंटे में बाढ़ से 71 की मौत, पाक में मचा हाहाकार

Heavy rain in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मॉनसून की भारी बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के अनुसार, 25 जून से अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है और...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 19, 2025 | 12:10 PM

पाक में भारी बारिश से मचा हाहाकार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मॉनसून बारिश ने गंभीर तबाही मचाई है। शुक्रवार को 10 और लोगों की मौत के साथ बीते 48 घंटों में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 71 तक पहुंच गई है। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक, प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने बताया कि 25 जून से अब तक कुल 123 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 462 लोग घायल हुए हैं। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और रिहायशी इलाके पानी में डूब गए हैं। पिछले दो दिनों में ही बारिश से जुड़ी घटनाओं में 71 मौतें दर्ज की गई हैं।

शुक्रवार को लाहौर और चिनिओट में तीन-तीन लोगों की मौत हुई, जबकि ओकारा में दो और चकवाल तथा सरगोधा में एक-एक व्यक्ति की जान गई। चकवाल में दो लोग तेज पानी की धाराओं में बह गए थे, जिनके शव शुक्रवार को बरामद किए गए। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की मौत भारी बारिश के कारण छत गिरने से मलबे में दबकर हुई। चकवाल उन इलाकों में शामिल है, जिन्हें बीते तीन दिनों में सबसे ज्यादा बारिश का सामना करना पड़ा।

प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) ने 20 जुलाई से फिर से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा, प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने आगामी 24 घंटों में कालाबाग और चश्मा क्षेत्रों में सिंधु नदी में ऊंचे स्तर की बाढ़ आने की चेतावनी दी है। प्रशासन को अलर्ट रहने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘हसीना का प्रत्यर्पण रिश्तों में नहीं बनेगा बाधा’, चुनाव के बाद BNP नेता का बड़ा बयान; जानें क्या है प्लान

भारत के साथ कैसे होंगे रिश्ते! चुनाव जीतने के बाद तारिक रहमान ने दिया बयान, क्या शेख ‘हसीना’ पर फंसेगा पेंच?

‘मेंढक का जहर’ देकर…’, पुतिन के सबसे बड़े विरोधी की मौत पर 5 देशों का बड़ा दावा, रूस की बढ़ेंगी मुश्किलें

ईरान से लेकर यूक्रेन तक… म्यूनिख में चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिका और EU को घेरा, ट्रंप को दी बड़ी नसीहत

यह भी पढे़ें:-  ट्रंप के दावे की निकल गई हवा, ब्रिक्स देशों ने दिखाई दमदार एकजुटता

इतने लोगों का हुआ रेस्क्यू

बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं। पीडीएमए के महानिदेशक इरफान अली काठिया ने बताया कि पोथोहार क्षेत्र में अब तक 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें झेलम से 398, चकवाल से 209 और रावलपिंडी से 450 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता फारूक अहमद ने जानकारी दी कि चकवाल में मूसलधार बारिश के चलते हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले तीन दिनों में रिकॉर्डतोड़ बारिश के कारण यह जिला सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में गिना जा रहा है। ऐसे में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ शनिवार को हालात का जायजा लेने के लिए जिले का दौरा कर सकती हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pakistan floods 71 dead in 48 hours heavy rain causes chaos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 12:10 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Pakistan News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.