पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस स्टेशन पर बड़ा हमला! मोटरसाइकिल बम धमाके में बच्चे समेत 2 की मौत, कई लोग घायल
Bannu Police Station Attack: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के बन्नू जिले में सोमवार को एक पुलिस स्टेशन के पास मोटरसाइकिल बम धमाका हुआ। इस हमले में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस स्टेशन के पास धमाका, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान का अशांत उत्तर-पश्चिमी इलाका एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठा है। सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में एक पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार के पास खड़ी मोटरसाइकिल में रखे विस्फोटकों में जोरदार धमाका हुआ।
इस कायरतापूर्ण हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। पुलिस और बचाव अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसने न केवल पुलिस स्टेशन को बल्कि आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
अस्पताल में मची चीख-पुकार
स्थानीय पुलिस अधिकारी फिदा मोहम्मद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाका सोमवार सुबह उस समय हुआ जब इलाके में चहल-पहल शुरू हो गई थी। विस्फोट के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल से आई हृदयविदारक तस्वीरों में स्वयंसेवकों को घायलों को ले जाते हुए देखा गया, जिसमें एक व्यक्ति एक घायल छोटी बच्ची को गोद में लेकर इलाज के लिए दौड़ता नजर आया।
सम्बंधित ख़बरें
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में हड़कंप, मुल्ला मुनीर की सेना ने दी ‘युद्ध’ की धमकी
वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!
TTP पर गहराया शक
हालांकि अभी तक किसी भी चरमपंथी गुट ने आधिकारिक तौर पर इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का शक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर है। पाकिस्तान पिछले कुछ वर्षों से लगातार हिंसा और बम धमाकों का सामना कर रहा है और सरकार इन हमलों के लिए अक्सर टीटीपी को ही जिम्मेदार ठहराती है।
अफगानिस्तान के साथ बढ़ता तनाव
यह हमला यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंधों में भारी तनाव देखा जा रहा है। इस्लामाबाद लगातार काबुल पर आरोप लगाता रहा है कि टीटीपी के आतंकी अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की साजिश रचने के लिए कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’
पाकिस्तान का दावा है कि 2021 में अफगान तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से सीमा पार से होने वाले आतंकी हमलों में तेजी आई है। हालांकि, अफगान तालिबान और टीटीपी दोनों ही इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं। फिलहाल, सुरक्षा बलों ने पूरे बन्नू जिले की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दुकानों के मलबे और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के अवशेषों की जांच की जा रही है ताकि इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की प्रकृति का पता लगाया जा सके।
