Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चेकपोस्ट पर आतंकी हमला, तीन घंटे चली मुठभेड़; पांच पुलिसकर्मी घायल

TTP Attack Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में पुलिस चेकपोस्ट पर टीटीपी के हमले में पांच जवान घायल हुए। तीन घंटे चली मुठभेड़ में आतंकियों को भारी नुकसान हुआ।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 12, 2025 | 09:42 PM

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चेकपोस्ट पर आतंकी हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan News Hindi: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत बन्नू जिले में गुरुवार देर रात आतंकियों ने पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया। यह हमला हावैद पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले शेख लंडक इलाके में हुआ जहां लंबे समय से आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें बाद में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने बताया कि हमला फितना अल खवारिज के लोगों द्वारा किया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए इसी शब्द का इस्तेमाल करती है। देर रात किए गए इस हमले के दौरान पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए समय पर जवाबी कार्रवाई की जिसके चलते बड़ा नुकसान होने से बच गया।

आतंकियों को भारी नुकसान

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस की असरदार और जोरदार जवाबी फायरिंग से आतंकियों को भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ करीब तीन घंटे तक चली और इस दौरान कई आतंकवादी मारे गए या घायल हुए। हथियारबंद कबीलों के सदस्यों और शांति समितियों ने भी पुलिस का साथ देते हुए आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाला।

घटना के तुरंत बाद बन्नू के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) सज्जाद खान के निर्देश पर अन्य इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद पूरे क्षेत्र को घेर लिया ताकि किसी भी संभावित भागने की कोशिश को रोका जा सके।

आतंकी गतिविधियों में तेजी

बन्नू डीआईजी और डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर (डीपीओ) यासिर अफरीदी ने पुलिसकर्मियों की तेजी और लोगों की हिम्मत की सराहना की। बाद में डीपीओ अफरीदी ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उन्हें आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बन्नू पुलिस ने फिर दिखा दिया कि वह शांति के दुश्मनों के सामने मजबूत दीवार की तरह खड़ी है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई आखिरी हमलावर के खात्मे तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:- अमेरिका ने बताया फेक, लेकिन यूरोप में मची दहशत, क्या वाकई सरकार गिराने की चल रही थी गुप्त साजिश?

गौरतलब है कि गुरुवार को ही टीटीपी ने एक फुटबॉल मैच के दौरान क्वाडकॉप्टर के जरिए हमला किया था, जिसमें नाबालिगों समेत कम से कम सात लोग घायल हुए थे। हाल के महीनों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है।

Pakistan bannu police checkpost ttp attack khyber pakhtunkhwa december incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 09:42 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Pakistan News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

अमेरिका ने बताया फेक, लेकिन यूरोप में मची दहशत, क्या वाकई सरकार गिराने की चल रही थी गुप्त साजिश?

2

थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध की आग विश्व धरोहर तक, प्रीह विहार मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त; भारत ने जताई चिंता

3

पुतिन ने 40 मिनट कराए इंतजार, भड़के शहबाज सीधे एर्दोगन की मीटिंग में घुसे- VIDEO वायरल

4

बांग्लादेश में पहला चुनावी कत्ल! शेख हसीना के विरोधी उस्मान हादी की दिनदहाड़े हत्या, ढाका में हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.