-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Jaishankar Pakistan Army Operation Sindoor Interview India Foreign Policy
‘पाकिस्तानी सेना ही…’, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाक सेना प्रमुख को जमकर धोया, खोली मुनीर की पोल
- Written By: अमन उपाध्याय
India-Pakistan Relations: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान में भारत विरोधी नफरत और आतंकवाद की जड़ खुद पाकिस्तानी सेना है। उन्होंने यह बात एख मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर , फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Jaishankar Attack On Asim Munir: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक मीडिया चैनल को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में पाकिस्तान और उसकी सेना पर भारत की सुरक्षा रणनीति पर कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं।
उन्होंने साफ कहा कि भारत जिन प्रमुख समस्याओं का सामना करता है, उनमें से अधिकतर की जड़ पाकिस्तान की सेना है। जयशंकर के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ही वह संस्था है जो भारत के खिलाफ वैचारिक नफरत फैलाती है और आतंकवाद को समर्थन देती है।
भारत विरोधी विचारधारा
उन्होंने कहा कि जब भारत आतंकवाद, प्रशिक्षण शिविरों और भारत विरोधी विचारधारा की बात करता है, तो इसका स्रोत पाकिस्तान की सेना ही है। पाकिस्तान की आर्थिक और सैन्य क्षमता पर प्रहार करते हुए जयशंकर ने कहा कि आज दोनों देशों के बीच का अंतर इतना बड़ा है कि भारत को अब पाकिस्तान के साथ अपनी तुलना भी नहीं करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर पूछे गए सवाल पर जयशंकर ने कहा कि सेना में हर तरह के लोग होते हैं कुछ अच्छे और कुछ बुरे। लेकिन समस्या व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य संरचना और उसकी मानसिकता की है, जो भारत के प्रति दुश्मनी की विचारधारा पर आधारित है।
खुद की तुलना पाकिस्तान से नहीं
इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कुछ अलग कर सकता था। इस पर जयशंकर ने जोर देकर कहा कि भारत हमेशा नियमों और कानूनी ढांचे के भीतर काम करता है। हमारे कदम देश की जनता, मीडिया और नागरिक समाज के प्रति जवाबदेही के दायरे में होते हैं। खुद की तुलना उनसे करना अवास्तविक है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी देते हुए जयशंकर ने पहली बार मिसाइल हमलों का आंकड़ा भी सामने रखा। उनके अनुसार मई में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 स्थानों पर 24 मिसाइलें दागीं। इन हमलों में 70 आतंकवादी ढेर हुए, जबकि 60 घायल बताए गए। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकवादी हमले के बदले के रूप में की गई थी।
यह भी पढ़ें:- दो दिन में पुतिन ने वो कर दिखाया, जो चार साल से अधूरा था… पढ़ें पूरी रिपोर्ट
हमले के जवाब में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी। जयशंकर ने कहा कि भारत अपने नियमों के अनुसार काम करता रहेगा और हर चुनौती का जवाब देगा।
Jaishankar pakistan army operation sindoor interview india foreign policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM













